Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » माइक्रोसॉफ्ट ने की दो साल में 3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा
    व्यापार

    माइक्रोसॉफ्ट ने की दो साल में 3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    माइक्रोसॉफ्ट ने की दो साल में 3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई  दिल्ली । भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने और कौशल विकास को गति देने के लिए टेक्नोलॉजी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अगले दो साल में 3 अरब डॉलर (करीब 25,700 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट का यह निवेश भारत के तकनीकी और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 
    यह घोषणा माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने अपनी भारत यात्रा के दौरान की। सत्य नडेला ने कहा, “भारत एआई इनोवेशन में तेजी से अग्रणी बन रहा है। यह निवेश एआई-फर्स्ट नेशन के रूप में भारत के विकास को मजबूत करेगा और देशभर में नए अवसर पैदा करेगा। इस पहल से न केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर बल्कि कौशल विकास में भी व्यापक लाभ मिलेगा।” इस निवेश के तहत भारत में नए डाटा सेंटर्स की स्थापना की जाएगी और एआई इनोवेशन को गति देने पर जोर दिया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य का समर्थन करते हुए यह कदम उठाया है। 
    इसके साथ ही, माइक्रोसॉफ्ट अगले पांच वर्षों में 2 करोड़ लोगों को एआई कौशल में प्रशिक्षित करने की योजना बना रहा है। यह प्रशिक्षण एडवांटेज इंडिया प्रोग्राम के तहत होगा, जिसकी शुरुआत 2024 में हुई थी। माइक्रोसॉफ्ट पहले ही अपने वार्षिक लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए 24 लाख भारतीयों को प्रशिक्षित कर चुका है, जिसमें 65प्रतिशत महिलाएं और 74 प्रतिशत प्रतिभागी टियर-2 और टियर-3 शहरों से थे। यह पहल माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल स्किल्स फॉर सोशल इम्पैक्ट चार्टर का हिस्सा है, जिसमें सरकार, गैर-लाभकारी संगठनों और समुदायों के साथ साझेदारी कर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला

    May 19, 2026

    Gold-Silver Price Crash: सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावट

    May 15, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन! पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, डिजिटल पेमेंट सेक्टर में हलचल

    April 25, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के संकेत से सोना ₹1,54,990 और चांदी ₹2,55,735 पर पहुंची

    April 16, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव का असर! भारतीय शेयर बाजार धड़ाम…सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी में 450 अंकों की बड़ी गिरावट

    April 13, 2026

    LPG किल्लत से जल्द मिलेगी राहत! मोदी सरकार का नया फॉर्मूला, अब सबसे पहले इन्हे मिलेगा गैस सिलेंडर

    April 9, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.