Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    राज्य

    महिला हनीट्रैप में फंसाकर युवक को कर रही थी ब्लैकमेल, परेशान युवक ने की आत्महत्या

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला हनीट्रैप में फंसाकर युवक को कर रही थी ब्लैकमेल, परेशान युवक ने की आत्महत्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर: ग्वालियर जिले में हनी ट्रैप के मामले में फंसकर ब्लैकमेल से परेशान एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। घटना जिले के डबरा की है। दो दिन से लापता युवक का शव अंबेडकर कॉलोनी स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। पता चला कि पास की ही कॉलोनी में रहने वाली एक महिला मृतक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने महिला और उसके पति व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जवाहर कॉलोनी में रहने वाली अनीता वाल्मीकि ने अपना और संतोष का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद इन वीडियो के आधार पर वह अपने पति रामेश्वर साहू, बेटे मुन्ना वाल्मीकि के साथ मिलकर उससे लगातार पैसे मांगकर ब्लैकमेल कर रही थी और न देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रही थी। डर के मारे युवक ने उन्हें 20 हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन वे लोग धमकाकर और पैसे मांग रहे थे। 

    पति और बेटे के साथ मिलकर कई लोगों को बनाया शिकार

    पुलिस को यह भी पता चला कि महिला अपने पति और बेटे के साथ मिलकर इस तरह के वीडियो बनाकर कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी है। पुलिस को मोबाइल से कुछ और वीडियो भी मिले हैं। वीडियो बनाने के लिए उसका पति और बेटा मोबाइल को छिपा देते थे। फिलहाल सिटी थाना पुलिस अनीता, रामेश्वर और मुन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बताया गया कि डबरा शहर के अंबेडकर कॉलोनी की गली नंबर 6 निवासी संतोष जाटव (40) पुत्र ओमकार जाटव पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है। रविवार दोपहर वह बिना किसी को बताए घर से गायब हो गया। सोमवार को परिजनों ने सिटी थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आज जब उसकी पत्नी गिरजा फोन पर बात करते हुए दूसरी मंजिल पर खाली कमरे में पहुंची तो उसकी नजर कमरे की खिड़की पर पड़ी। उसने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो संतोष फंदे से लटका हुआ था।

    पूछताछ में जुटी पुलिस

    सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ब्लैकमेल किया है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि दो दिन से लापता युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। जांच में पता चला है कि एक महिला अपने पति और बेटे के साथ मिलकर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी और पैसों की मांग कर रही थी। शिकायत मिल रही है कि महिला ने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह के वीडियो बनाए हैं। महिला से पूछताछ की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे हैं।

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026

    CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

    May 4, 2026

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.