Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » नशे के कारोबार से अर्जित 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस ने जब्त की
    छत्तीसगढ़

    नशे के कारोबार से अर्जित 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस ने जब्त की

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नशे के कारोबार से अर्जित 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस ने जब्त की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर: नशे के कारोबारी ने अलग-अलग राज्यों में दो करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बना ली थी। जांच के बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा स्थित जमीन जब्त कर ली है। साथ ही बैंक में जमा रकम को होल्ड कर दिया है।

    आरोपी के शेयर भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस मामले को सफेमा कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के आदेश पर संपत्ति जब्त की जाएगी। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़ी सृष्टि कुर्रे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वह गिन्नी जांगड़े, संजीव उर्फ ​​सुच्चा सिंह छाबड़ा से नशे की गोलियां मंगवाती थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सृष्टि के संपर्कों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संजीव उर्फ ​​सुच्चा सिंह को जबलपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

    कुल संपत्ति करीब दो करोड़ रुपए की है

    कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी संपत्ति की जांच शुरू की। पता चला कि वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था और उसने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में संपत्ति खरीदी थी। साथ ही हरियाणा में एक करोड़ से अधिक कीमत की जमीन बेचकर 20 लाख रुपये एडवांस दिए थे। राजस्व विभाग से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संपत्ति जब्त कर ली है। साथ ही शेयर और बैंक खातों को होल्ड कर दिया है। पूरी संपत्ति करीब दो करोड़ रुपये की है।

    आरोपी की संपत्ति

    • जबलपुर में 4,190 वर्ग फीट जमीन, निर्माणाधीन मकान-दुकान, कीमत 65 लाख रुपये।
    • महाराष्ट्र के नागपुर मौदा में चार दुकानें और एक जमीन, कीमत 1.08 करोड़ रुपये।
    • हरियाणा के फरीदाबाद में जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये एडवांस दिए।
    • कंपनी के जरिए खरीदे गए 4 लाख 96 हजार रुपये के शेयर जब्त किए गए।
    • आरोपी और उसकी बहू के खाते में जमा सात लाख 77 हजार रुपये भी मिले हैं।

    फर्जी कंपनी बनाकर अवैध कमाई को बनाता था वैध

    एएसपी अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने पुराने पते टिकरापारा से छाबड़ा कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म बनाई थी। इसके जरिए पैसों का लेन-देन करता था। साथ ही, वह अवैध दवा कारोबार से अर्जित संपत्ति को लाभ बताकर उसे वैध बना रहा था। आरोपी के बैंक खातों की जांच में पता चला कि वह पहले अपनी अवैध कमाई को अपने रिश्तेदारों के खातों में जमा करता था। इसके बाद उसे अपनी फर्म के खाते में ट्रांसफर कर अलग-अलग जगहों पर निवेश करता था।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की संपत्ति जब्त

    August 23, 2026

    आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया जिला पुलिस रायगढ़ का वार्षिक निरीक्षण, चक्रधरनगर थाने की व्यवस्थाओं को सराहा

    August 23, 2026

    रायगढ़ में ‘साइबर जागृति अभियान’: एक दिन में 3,500 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

    August 23, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.