Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    खेल

    फॉर्म की वजह से कोहली टेस्ट टीम से बाहर? ये पांच खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फॉर्म की वजह से कोहली टेस्ट टीम से बाहर?  ये पांच खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। सवालों के साथ बदलाव की मांग भी उठ रही है। ऐसे में टीम के सबसे सीनियर टेस्ट खिलाड़ी विराट कोहली को बाहर करने की खबरें भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली को इंग्लैंड दौरे से बाहर रखा जा सकता है। उनके रिटायरमेंट की खबरें भी तेजी से दौड़ रही हैं।

    इसका कारण कोहली का फॉर्म है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनका बल्ला चला नहीं। उनके बल्ले से पांच मैचों की नौ पारियों में सिर्फ 190 रन निकले जिसमें पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में लगाया गया शतक भी शामिल है। विराट कोहली बीते कुछ सालों से रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह उस तरह से रन नहीं बना पा रहे हैं जिसके लिए वो जाने जाते थे। ऐसे में उनकी जगह पर बड़ा सवालिया निशान है। इसी के साथ सवाल ये भी है कि अगर कोहली टेस्ट टीम से बाहर जाते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा? हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्ट टीम में कोहली की जगह ले सकते हैं।

    कोहली की जगह के दावेदार
    सरफराज खान

    कोहली की जगह लेने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़े दावेदार सरफराज खान हैं। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा टीम इंडिया में आए सरफराज खान ने टेस्ट टीम के लिए डेब्यू कर भी लिया है और अपना प्रभाव भी छोड़ा है। पिछले साल भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने आई इंग्लैंड की टीम के खिलाफ सरफराज ने डेब्यू किया था। इस सीरीज में उन्होंने प्रभावित किया था। अभी तक सरफराज ने भारत के लिए खेले छह मैचों में 371 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।

    श्रेयस अय्यर
    कोहली की जगह लेने के दावेदारों में एक और बड़ा नाम श्रेयस अय्यर का है। हाल में अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में जमकर बनाए हैं। दलीप ट्रॉफी से लेकर रणजी ट्रॉफी तक में अय्यर का बल्ला जमकर चला है। वह भारत के लिए टेस्ट खेल भी चुके हैं और अपने पहले ही टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शतक जमाया था। हालांकि, वह फिर टीम से बाहर कर दिए गए, लेकिन अगर कोहली के विकल्पों की बात होगी तो अय्यर का नाम काफी आगे रहेगा।

    रजत पाटीदार
    इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सरफराज से पहले रजत पाटीदार को मौका दिया गया था। इस सीरीज में विराट नहीं थे। हालांकि, पाटीदार मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सके थे। इसके बाद घरेलू क्रिकेट में पाटीदार ने दमदार खेल दिखा वापसी का दावा ठोका है और अगर कोहली के रिप्लेसमेंट की बात होगी तो पाटीदार के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

    देवदत्त पडिक्कल
    कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को पर्थ टेस्ट मैच में नंबर-3 पर मौका मिला था। उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में ही काफी प्रभावित किया था और अच्छे भविष्य की उम्मीद जगाई थी। पडिक्कल किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे नंबर पर उन्होंने बैटिंग की थी और ये उनका पहला टेस्ट मैच था। इस मैच में उन्होंने 65 रनों की पारी खेली थी। पडिक्कल के आने से टीम के पास बाएं हाथ के बल्लेबाज का एक और विकल्प होगा।

    बी साई सुदर्शन
    तमिलनाडु के साई सुदर्शन एक और ऐसा नाम है जो घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बना रहा है। सुदर्शन में कितनी प्रतिभा ये सभी देख चुके हैं। आईपीएल में भी वह अपना दम दिखा चुके हैं और भारत की वनडे टीम के लिए खेलते हुए भी उनका बल्ला चला है। इंडिया-ए के साथ सुदर्शन लगातार खेल रहे हैं और जमकर रन भी बना रहे हैं। 2022-23 रणजी सीजन में उनके बल्ले से 572 रन निकले थे और तब से वह रुके नहीं है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की तकनीक भी दमदार है और इसी के चलते वह टेस्ट टीम में जगह पाने के दावेदार हैं।
     

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस

    June 23, 2026

    CM साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    June 23, 2026

    छत्तीसगढ़ के खनिज इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में मिले हीरे

    June 23, 2026

    मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ

    June 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.