Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिल्ली में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
    राज्य

    दिल्ली में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी है। साेमवार सुबह विभिन्न इलाकों में हुई हल्की वर्षा से ठंडक और बढ़ गई। तापमान में गिरावट देखने को मिली तो पूसा में कोल्ड डे वाले हालात बने रहे। सप्ताहांत के दौरान (शनिवार और रविवार को) फिर से वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है।

    सोमवार को सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर दिल्ली वासी सोकर उठे तो विभिन्न इलाकों में गरज के साथ बरसात हो रही थी। इससे ठिठुरन और बढ़ गई थी। लिहाजा, जन जीवन पर भी इसका असर देखने को मिला। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 100 से 75 रहा।

    एयरपोर्ट और सफदरजंग दोनों जगह दृश्यता का स्तर बेहतर
    पूसा में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री कम 14.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम 9.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसे कोल्ड डे वाली श्रेणी में रखा जाता है। जहां तक बरसात का सवाल है तो पालम में एक मिमी, नजफगढ़ में 2.5 मिमी, पूसा में 0.5 मिमी, पीतम पुरा में 2.0 मिमी, राजघाट में 0.3 मिमी तथा सफदरजंग, लोधी रोड और आयानगर में बूंदाबांदी दर्ज की गई। उधर सोमवार कोहरे से भी राहत रही। आइजीआई एयरपोर्ट व सफदरजंग दोनों ही जगह दृश्यता का स्तर बेहतर रहा।

    तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट
    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह ज्यादातर जगह स्मॉग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने की संभावना है। कहीं कहीं घना कोहरा भी हो सकता है। शाम और रात के समय भी यही स्थिति रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और आठ डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

    'बहुत खराब' श्रेणी में रहा एक्यूआई घटने के आसार
    सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता 300 से ऊपर 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 335 रहा। एक दिन पहले रविवार को यह 339 रहा था। 24 घंटे के भीतर इसमें चार अंकों की गिरावट आई है। बताया जाता है कि वर्षा और तेज हवा के असर से अगले दो दिन एक्यूआई घटकर 300 से नीचे यानी ''खराब'' श्रेणी में पहुंच जाएगा। एनसीआर के शहरों की वायु गुणवत्ता में भी इस समय कुछ कमी दर्ज की गई है।

    News Desk

    Related Posts

    तार बाहर में आयोजित हुआ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल रहे उपस्थित

    August 30, 2026

    कानून में नहीं है ‘डिजिटल अरेस्ट’ की प्रक्रिया, फर्जी कॉल से सतर्क रहने रायगढ़ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

    August 30, 2026

    Raigarh Police Action: पिस्टलनुमा लाइटर लहराकर इंस्टाग्राम पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 30, 2026

    पोहेवाला कैफे संचालक पर पिस्टलनुमा हथियार से हमला, आर्म्स एक्सपर्ट की जांच में निकला एयरगन, बाइक छोड़कर भागा आरोपी

    August 30, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..

    August 30, 2026

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.