Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » डिप्टी सीएम शर्मा ने पूर्व सीएम के आरोपों पर किया पलटवार, बोले – बघेल बच्चों के पीछे खड़े होकर करते हैं राजनीति
    छत्तीसगढ़

    डिप्टी सीएम शर्मा ने पूर्व सीएम के आरोपों पर किया पलटवार, बोले – बघेल बच्चों के पीछे खड़े होकर करते हैं राजनीति

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डिप्टी सीएम शर्मा ने पूर्व सीएम के आरोपों पर किया पलटवार, बोले – बघेल बच्चों के पीछे खड़े होकर करते हैं राजनीति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस को नहीं फंसा रहा हूं, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. भूपेश बघेल बोल दें देवेंद्र यादव, उत्तरी जांगड़े कांग्रेस में नहीं है. भूपेश बघेल बच्चों के पीछे खड़े होकर राजनीति करते हैं.

    गृहमंत्री विजय शर्मा ने वहीं कांग्रेस का पत्र दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी ने बीजापुर प्रेस क्लब को पत्र लिखा था. जिसमें पत्रकार मुकेश चंद्राकर को प्रेस क्लब से बहिष्कार करने मांग की गई थी. ये पत्र कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के संबंध में लिखा गया था.

    अभूझमाड़ में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस मुठभेड़ में चार वर्दीधारी नक्सली मारे गए है. मौके से AK-47 और SLR जैसे हथियार बरामद किए गए हैं. शहीद जवान सन्नू कारम के प्रति शोक व्यक्त करता हूं.

    भूपेश बघेल ने लगाया था ये आरोप
    बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि भाजपा की आदत है कि किसी भी घटना में कांग्रेस का एंगल लेकर आ जाओ, जैसे देवेंद्र यादव को जबरदस्ती पकड़ कर, बलौदाबाजार हिंसा का मुख्य अपराधी बना दिया गया है. जबकि ये विजय शर्मा के निक्कमेपन के कारण घटना घटी. अपने एसपी कार्यालय को बचा नहीं पाए, सुरक्षा नहीं दे पाए, लोहरीडीह कांड में जिसको आरोपी बनाकर जेल में महीनों रखा और फिर 23 लोगों को इसलिए छोड़ दिया गया कि वे लोग अपराध में शामिल नहीं थे. इसका मतलब ये है कि बिना जांच के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा हैं. बलौदाबाजार घटना में हाईकोर्ट जज की देखरेख में SIT का गठन कर जांच करा लें, जो अपराधी थे, मंच पर भाषण के दौरान उकसा रहे थे, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं. उनसे पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण….

    August 26, 2026

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था, बहनों के लिए भेंट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय….

    August 26, 2026

    बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय….

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

    August 26, 2026

    NEET में एकलव्य विद्यालय भैरमगढ़ के तीन विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, ज्ञानेश्वर, कशिश नेताम और पूर्वी वाचम की सफलता से विद्यालय और जिले में खुशी की लहर….

    August 26, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.