Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » यहां देख लें साल 2025 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त, मई में सबसे अधिक…इन दो महीनों में एक भी नहीं
    धर्म

    यहां देख लें साल 2025 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त, मई में सबसे अधिक…इन दो महीनों में एक भी नहीं

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यहां देख लें साल 2025 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त, मई में सबसे अधिक…इन दो महीनों में एक भी नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साल 2025 शुरू हो गया है और अगर आप शादियों के सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो इसकी शुरुआत 16 जनवरी से होगी और इसके बाद एक बार फिर शहनाई की धुन सुनाई देगी. फिलहाल मलमास के कारण शादी और विवाह समारोहों पर विराम लगा हुआ है. सूर्यदेव के मकर राशि में परिभ्रमण के बाद 16 जनवरी से एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी.

    ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नए वर्ष में इस बार विवाह के लिए 75 दिन शुभ मुहूर्त हैं. जबकि मलमास व चातुर्मास को मिलाकर करीब 6 महीनों तक विवाह समारोह नहीं होंगे. वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा विवाह के शुभ मुहूर्त मई महीने में हैं. जो करीब 16 शादी के शुभ मुहूर्त हैं जबकि दिसंबर में सबसे कम तीन विवाह मुहूर्त हैं. मलमास की समाप्ति के बाद सबसे पहले जनवरी के महीने में 10 दिन तक विवाह समारोह होंगे. और 16 तारीख के बाद से ही शादियों के सीजन की शुरुआत एक बार फिर हो जाएगी और शुभ मुहूर्त के अनुसार विवाह मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे.

    सबसे ज्यादा शादियों के सुभ मुहूर्त
    जनवरी में 10 दिन शादी कि लिए शुभ मुहूर्त हैं जबकि फरवरी में 14 दिन, मार्च में पांच दिन, अप्रैल में नौ दिन, मई में 16 दिन और जून में पांच दिन शादी-विवाह का अच्छा मुहूर्त है. इसके बाद जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है. 4 महीने तक विराम लग जाएगा. क्योंकि इन महिनों में भगवान विष्णु शयन में चले जाएंगे और इसके बाद नवंबर में 13 दिन व दिसंबर में तीन दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.

    दो महीने तक नहीं कोई मुहूर्त नहीं
    फिलहाल सूर्य देव धनु राशि में हैं. इस वजह से 14 जनवरी को मकर संक्रमण तक मलमास रहेगा. सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे. अत: 14 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक खरमास रहेगा. दिसंबर के अंत में फिर 15 दिन मलमास के रहेंगे. इस तरह से वर्ष में करीब दो माह मलमास के चलते विवाह नहीं होंगे.

    साल 2025 में विवाह सुभ मुहूर्त
    वहीं अगर 2025 के विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो यह जनवरी महीने में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 हैं जबकि फरवरी महीने में 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख को हैं वहीँ इसके बाद मार्च के माह में 1, 2, 6, 7 और 12 को हैं. और इसी प्रकार अप्रेल माह में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तक हैं.  मई  माह की बात की जाए तो ब1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 तक हैं जो सबसे ज्यादा 16 सुभ मुहूर्त हैं इसके अलावा  जून  माह में 2, 4, 5, 7 और 8 जून तक हैं. और सबसे अंत मे  नवंबर माह के 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 जबकि दिसंबर के महीने में 4, 5 और 6 दिसंबर तक हैं.

    News Desk

    Related Posts

    Aaj Ka Panchang 15 February 2026: आज है महाशिवरात्रि, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 15 फरवरी का संपूर्ण पंचांग

    February 15, 2026

    15 February 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

    February 15, 2026

    Aaj Ka Panchang 11 February 2026: आज है फाल्गुन माह की नवमी तिथि, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 11, 2026

    Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

    February 11, 2026

    Aaj Ka Panchang 10 February 2026: आज है फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि, जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 10, 2026

    10 February 2026 Ka Rashifal: इन राशियों की आज होगी छप्पर फाड़ कमाई, हनुमान जी की कृपा से दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

    February 10, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.