Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » अंबिकापुर और सरगुजा में शीतलहर, 4 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी की आशंका
    छत्तीसगढ़

    अंबिकापुर और सरगुजा में शीतलहर, 4 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी की आशंका

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंबिकापुर और सरगुजा में शीतलहर, 4 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी की आशंका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: उत्तर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण गुरुवार को ठंड ने अपना असर दिखाया। हालांकि शुक्रवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ ठंड के लिए दीवार बनेगा। इससे ठंड कम होगी। शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। गुरुवार को प्रदेश में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार जनवरी में ठंड के तेवर तीखे रहने की संभावना है, हालांकि विक्षोभ सक्रिय रहेंगे लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। अगले दो दिनों में विक्षोभ के असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है। 

    4 से 7 जनवरी तक लगातार तापमान बढ़ने की संभावना

    प्रदेश में 4 से 7 जनवरी तक लगातार न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 22 दिसंबर से ठंड गायब होने लगी थी। अब एक जनवरी से पारा फिर तेजी से गिरने लगा, ठंड के दो दिनों में दिन का पारा बढ़ गया है, पारा आठ डिग्री तक गिर गया है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बीजापुर में 30.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को रायपुर में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 12 डिग्री के आसपास रहेगा। 

    चक्रवात हुआ सक्रिय 

    पश्चिमी विक्षोभ के रूप में चक्रवाती परिसंचरण ईरान के मध्य भागों पर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है, जिसके कारण तापमान में फिर बदलाव हुआ है। इस साल सबसे अधिक ठंड: रायपुर में पिछले 10 सालों में सबसे अधिक ठंड रही। हालांकि इसके बाद दिसंबर का तीसरा और चौथा सप्ताह गर्म रहा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण ऐसा हुआ। यह स्थिति सिर्फ रायपुर में ही नहीं, बल्कि अन्य इलाकों में भी रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    News Desk

    Related Posts

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र, 176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे….

    August 26, 2026

    विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और लखपति दीदी बन गढ़ रही आत्मनिर्भरता की राह…

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख…..

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण….

    August 26, 2026

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था, बहनों के लिए भेंट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय….

    August 26, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.