Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छात्रा की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, कॉलेज संरक्षक का बेटा गिरफ्तार; फोन पर करता था परेशान
    राज्य

    छात्रा की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, कॉलेज संरक्षक का बेटा गिरफ्तार; फोन पर करता था परेशान

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छात्रा की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, कॉलेज संरक्षक का बेटा गिरफ्तार; फोन पर करता था परेशान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिवानी। छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गांव सिंघानी स्थित शारदा महिला कॉलेज के संरक्षक के बेटे राहुल को गिरफ्तार किया है। यह कॉलेज कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया का है और उनके साले हनुमान सिंह संरक्षक व शारदा शिक्षा समिति के सदस्य हैं।

    डीएसपी ने कहा कि एसआईटी मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहुल छात्रा को परेशान करता था। बार-बार फोन करता था। छात्रा के आत्महत्या से पहले भी राहुल ने उसे फोन किए थे। उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। जांच के लिए लैब भेजा जाएगा और डिलीट डाटा रिकवर किया जाएगा।

    राहुल पर साइबर क्राइम के तीन केस हैदराबाद, बहरोड़ में दर्ज हैं और जेल में भी जा चुका है। उसे आज को अदालत में पेश किया जाएगा। एसआईटी ने कॉलेज जाकर रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया था कि फीस नहीं भरने के कारण प्रिंसिपल ने बेटी को परीक्षा नहीं देने दी और कॉलेज से निकाल दिया।

    संरक्षक का बेटा उसकी बेटी को गलत काम करने के लिए दबाव बना रहा था। हनुमान के भी संज्ञान में यह था और उसकी बेटी भी इसमें शामिल है। पुलिस ने हनुमान, राहुल, बेटी और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने भी पुलिस अधीक्षक को कड़ी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।

    इस मामले में अभी तक मंत्रियों व भाजपा तथा कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी चल रही थी। कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने पलटवार किया था।

    वहीं, अब विपक्षी नेताओं के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया है। बुधवार को सीएम सैनी ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को सोचना चाहिए कि उन्हीं की पार्टी के एक विधायक के इस कॉलेज में ऐसी स्थिति क्यों बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेटस रिपोर्ट प्राप्त की है। आरोपितों को बिना किसी देरी के गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    घरघोड़ा में चोरी का सिलसिला बेलगाम, एक दिन बाद फिर जय स्तंभ क्षेत्र की 2 दुकानों में सेंधमारी

    August 24, 2026

    बिलासपुर के बाद अब घरघोड़ा में RBC 6-4 मुआवजे पर सवाल, RTI के खुलासे से सामने आएगा सच

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की संपत्ति जब्त

    August 23, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.