Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिल्ली में यमुना पार करने के लिए नया रोपवे प्रोजेक्ट, नॉन पॉल्यूटिंग पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प तैयार
    राज्य

    दिल्ली में यमुना पार करने के लिए नया रोपवे प्रोजेक्ट, नॉन पॉल्यूटिंग पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प तैयार

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में यमुना पार करने के लिए नया रोपवे प्रोजेक्ट, नॉन पॉल्यूटिंग पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प तैयार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में यमुना पार करने के लिए एक नया रोपवे या केबलवे बनाने की योजना बनाई गई है. यह प्रोजेक्ट न केवल लोगों को यमुना के आर पार ले जाने में मदद करेगा, बल्कि यह एक नॉन पॉल्यूटिंग पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प भी प्रदान करेगा.

    50 लोगों की क्षमता वाली केबल कारें

    एलजी ने DDA को निर्देश दिए हैं कि वह रोपवे के लिए साइट की पहचान करने का सर्वेक्षण करे और एक महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करे. यह रिपोर्ट रोपवे के इंस्टॉलेशन और अन्य आवश्यकताओं के लिए होगी. इस निर्देश के साथ, DDA यमुना के किनारे मेट्रो स्टेशनों के आसपास संभावित स्थानों की खोज करेगा. यह केबल कार प्रोजेक्ट सुबह से शाम तक एक निश्चित समय पर चलेगा. प्रत्येक केबल कार में 50 लोगों की क्षमता होगी, जिससे लोगों को उनके गंतव्यों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी. यह योजना यमुना के फ्लडप्लेन में कंक्रीट करने की आवश्यकता को भी कम करेगी. 

    जाम और प्रदूषण में कमी की उम्मीद

    इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने के लिए प्रेरित करना है. इससे सड़कों पर गाड़ियों की संख्या में कमी आएगी और लोगों को छोटी दूरी के लिए पैदल चलने की आदत भी पड़ेगी. यह एक नॉन पॉल्यूटिंग ट्रांसपोर्ट विकल्प होगा, जो बस और मेट्रो से भी जुड़ा रहेगा. इस योजना से सड़कों और पुलों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. एक वैकल्पिक रूट मिलने से लोगों को अपने ऑफिस और घरों के करीब पहुंचने में आसानी होगी, जिससे लंबे जाम से बचा जा सकेगा. इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी. हाल ही में DDA द्वारा विकसित साइटों जैसे बांसेरा और असिता ईस्ट यमुना फ्लडप्लेन में पार्किंग साइट पार्क एरिया से दूर है. यह इसीलिए किया गया है ताकि लोग बिना प्रदूषण फैलाए पार्क में आ सकें और शारीरिक रूप से फिट रह सकें. 

    News Desk

    Related Posts

    ‘विष्णु भैया’ के उपहार से बहनों के सपनों को मिली उड़ान, महतारी वंदन से प्रेमलता बनीं आत्मनिर्भर…..

    August 25, 2026

    तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ड्रोन दीदी हेमलता मनहर बोलीं – बहनों के सम्मान में निरंतर काम कर रहे हैं विष्णु भैया…..

    August 25, 2026

    आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 62 किसान हुए लाभान्वित, जिनमें 10 महिला किसान भी शामिल…..

    August 25, 2026

    लैलूंगा में POCSO का खुला मखौल, 13 साल की दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी के 45 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

    August 25, 2026

    बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में सुरक्षा बलों के 800 जवानों को स्कूली बेटियों और लखपति दीदियों ने बांधा रक्षासूत्र

    August 25, 2026

    Raigarh Police Traffic Press Release Kelo Bridge: केलो पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव: जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस तैनात, दोपहर बाद स्थिति हुई सामान्य

    August 25, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.