Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » नहर में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत
    राज्य

    नहर में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नहर में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सासाराम ।  सासाराम के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। ये युवक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लखुई लख नहर में गिर गई। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है।
    घटना उस समय हुई जब तीनों युवक अपनी बहन के गांव नटवार से जन्मदिन मना कर देर रात अपने गांव गुंसेज लौट रहे थे। सुबह के समय पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों ने घटनास्थल पर बाइक और शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
    मृतकों की पहचान प्रियांशु कुमार (25 वर्ष), पिता मुंद्रिका सिंह, अंकित कुमार (25 वर्ष), पिता संजय सिंह, शशिरंजन उर्फ मनु कुमार (23 वर्ष), पिता रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है।  थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा रात में हुआ, लेकिन अंधेरे में इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। हादसे के बाद पूरे इलाके में नववर्ष के पहले दिन शोक का माहौल है। तीनों युवकों की मौत से उनके परिवार और गांव में मातम छा गया है। स्थानीय लोग घटना से गहरे सदमे में हैं।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    News Desk

    Related Posts

    छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना पड़ा भारी; रायगढ़ पुलिस ने युवक को किया तलब

    September 7, 2026

    Raigarh Jootmil Vehicle Theft Bust: शारदा होंडा यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी का खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

    September 7, 2026

    रायगढ़ के जन्माष्टमी झूला उत्सव में साइबर सुरक्षा का संदेश; हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

    September 7, 2026

    घरघोड़ा में प्रेम संबंध की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, 2 लाख वसूली और पुलिस सांठगांठ पर उठे सवाल

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.