रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही पुराने पदाधिकारियों को उनके कार्य कुशलता के आधार पर पदोन्नत करते हुए सूची जारी की हैं। अब तक के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू द्वारा यह चौथी सूची हैं जो जारी की गई हैं, इस चौथी सूची में राजधानी रायपुर से कामत कुमार साहू को पदोन्नत करते हुए संगठन महामंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, इससे पूर्व कामत कुमार साहू संगठन सचिव के पद पर रहते हुए अपनी दायित्वों का निस्वार्थ रूप से निर्वहन करते आये हैं जिसके परिणामस्वरूप उन्हें संगठन महामंत्री का महत्वपूर्ण पद प्रदान किया गया हैं। नियुक्ति की सूचना मिलने पर कामत कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू,अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक सन्दीप साहू तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू का आभार प्रकट किया हैं। कामत कुमार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए वे अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे तथा संगठन के हित व छत्तीसगढ़ के साहू समाज के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
Trending
- CG Breaking : हटाए गए सूरजपुर के एसपी अहिरे, भेजा गया नया रायपुर यातायात पुलिस मुख्यालय
- घने कोहरे के कारण यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 10 लोगों को आई चोट,, दो की हालत गंभीर
- छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : रायपुर और दुर्ग में हाईअलर्ट,आईजी, डीआईजी,एएसपी समेत 100 से अधिक अधिकारी सुरक्षा ड्यूटी पर
- रेसलर साक्षी मलिक का बड़ा खुलासा : बबीता फोगाट खुद बनना चाहती थी WFI की अध्यक्ष, उसी ने बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन के लिए उकसाया
- Bomb Threat: फिर 30 विमानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो-विस्तारा और एयर इंडिया हुआ अलर्ट
- MP News: जबलपुर की खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्टरी में भयानक विस्फोट, 13 लोग हुए बुरी तरह घायल; दो की मौत
- झारखंड के जंगलों में हाथियों का कब्जा : 23 हाथियों के झुंड ने थामी रेलों की रफ्तार, 10 से अधिक ट्रेनें प्रभावित
- CG News : चावल घोटाले के बाद जेल में अब दाल की निविदा में खेल, अनाज कारोबारियों ने जेल प्रशासन के साथ नेफेड के खिलाफ खोला मोर्चा