Category: छत्तीसगढ़

  • गांव की आड़ में जिस्मफरोशी! पुलिस ने पकड़ीं 2 महिलाएं

    गांव की आड़ में जिस्मफरोशी! पुलिस ने पकड़ीं 2 महिलाएं

    कवर्धा। जिले की पुलिस ने देह व्यापार के गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं गांव में ही रहकर देह व्यापार कर रही थी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कवर्धा जिले के भिंभौरी गांव की है। यहां रहने वाली दो महिलाएं गांव में ही देह व्यापार का गोरख धंधा चला रही थी। महिलाओं की हरकत से परेशान ग्रामीणों ने लोहारा पुलिस में इस बात की शिकायत की। ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में कहा कि, दोनों महिलाएं गांव में ही देह व्यापार करती है और दोनों मिल के गांव का माहौल ख़राब कर रही है।

    ग्रामीणों द्वारा मिली शिकायत के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची और देह व्यापार करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। पुलिस की टीम ने दोनों महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

  • AAP ने मुकेश अहलावत को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया

    AAP ने मुकेश अहलावत को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया

    रायपुर। आम आदमी पार्टी ने शिवचरण गोयल और सुशील सिंह को झारखंड का प्रभारी और सह-प्रभारी तथा मुकेश अहलावत को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

  • धमतरी की सोनम इंदौर की सोनम से भी ज्यादा शातिर निकली, हत्याकांड का खुलासा

    धमतरी की सोनम इंदौर की सोनम से भी ज्यादा शातिर निकली, हत्याकांड का खुलासा

    कोण्डागांव। इंदौर की सोनम के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन हम आपको धमतरी की सोनम के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सोनम ने अपने प्रेमी के हाथों अपने पति को मरवा दिया. लेकिन इस मोबाइल युग में डिजीटल फुटप्रिंट को मिल ही जाता है, लिहाजा पुलिस को पति को मरवाने वाली महिला और उसके प्रेमी को धरदबोचने में ज्यादा दिन नहीं लगे.पुलिस के अनुसार, 30 जून को ग्राम मगेदा के जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना माकड़ी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई. शव के पास से मिली अस्पताल पर्ची से मृतक की पहचान हुई. जांच में सामने आया कि मृतक धर्मवीर की पत्नी रवीना नागरची का विजय विदेश मरकाम नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध है.

    पुलिस ने इसके बाद मोबाइल टावर डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विजय विदेश मरकाम को कोण्डागांव बस स्टैंड से पकड़ा. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया.पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि 27 जून को विजय तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल से धर्मवीर को इलाज के बहाने लेकर निकला था.

    रास्ते में शराब पिलाते हुए उसे ओडिशा के रायघर होते हुए मगेदा के जंगल में ले गया, जहां क्रिकेट बैट से उसके सिर पर वार कर हत्या की दी. शव की पहचान छिपाने के लिए लाश को पेट्रोल डालकर जलाने की भी कोशिश की गई, लेकिन बारिश के कारण शव नहीं जल पाया. मामले में आरोपी ओडिशा के जिला नवरंगपुर निवासी विजय विदेश मरकाम (30 वर्ष), ग्राम कंडेतरा, थाना कुदई और, हाल निवासी ग्राम कुकरेल, थाना केरेगांव, जिला धमतरी.रवीना गागरची उर्फ नागरची (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल, एसडीओपी रूपेश कुमार, सायबर सेल और थाना माकड़ी की टीम शामिल रही.

  • नौकरी खतरे में, एक और प्रधानपाठक शराब पीकर पहुंचा स्कूल, सूचना मिलते पहुंचे आला अधिकारी

    नौकरी खतरे में, एक और प्रधानपाठक शराब पीकर पहुंचा स्कूल, सूचना मिलते पहुंचे आला अधिकारी

    मुंगेली. छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही कुछ शिक्षकों के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के मामले सामने आने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला मुंगेली जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपुरी में सामने आया, जहां प्रधानपाठक सतनाम दास दो दिन पहले शराब के नशे में स्कूल पहुंचे. इस दौरान प्रधानपाठक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. सूचना पर बीईओ प्रतिभार मंडलोई मौके पर पहुंची थी. अब इस मामले में एक्शन लेते हुए सतनाम दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

    दरअसल, 10 जुलाई को शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपूरी में टल्ली टीचर प्रधान पाठक सतनाम दास ने खूब ड्रामा किया. खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रतिभा मंडलोई मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर प्रधान पाठक को कमरे से बाहर निकलवाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

    बीईओ ने तत्काल उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद प्रधान पाठक का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया. कलेक्टर कुंन्दन कुमार के निर्देश और बीईओ प्रतिभा मंडलोई के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी सीके धृतलहरे ने सतनाम दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अभिभावकों में घटना को लेकर आक्रोश है. उनका कहना है कि जिस स्थान को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, वहां इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. तत्काल नौकरी से बाहर करने की मांग की गई है.

  • रायगढ़ में बस हादसे का शिकार, 15 यात्री घायल

    रायगढ़ में बस हादसे का शिकार, 15 यात्री घायल

    रायगढ़। जिले के लैलूंगा में आज एक भीषण बस हादसा हो गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस तोलमा से रायगढ़ की ओर जा रही थी, तभी मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच अचानक सड़क से फिसलकर खेत में पलट गई।

    इस दौरान बस में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए, जिन्हें मौके पर मौजुद ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां 9 लोगों को भर्ती किया गया है।

    इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची लैलूंगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

  • बस्तर बदल रहा, बंदूकें थम रही : CM विष्णुदेव साय

    बस्तर बदल रहा, बंदूकें थम रही : CM विष्णुदेव साय

    बस्तर। पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश में 45 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतंत्र पर भरोसा दिखाया है। जिस पर सीएम साय ने कहा, बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं… लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। सुकमा जिले में 1 करोड़ 18 लाख रुपए के 23 इनामी नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है, इन्हें मिलाकर पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतंत्र पर भरोसा दिखाया है।

    ये सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं है, ये उस विश्वास की जीत है जो हमारी सरकार ने नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास के रूप में सुदूर अंचलों तक पहुंचाया है। अब यहाँ बंदूक की गोली नहीं, विकास की बोली सुनाई दे रही है। इसी का परिणाम है कि पिछले 15 महीनों में 1521 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 की भी सकारात्मकता का प्रमाण है कि लोग हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सुशासन के विज़न पर चलते हुए, हमारा प्रदेश तय समय सीमा के भीतर नक्सलवाद से अवश्य मुक्त होगा।

  • आरंग बकतरा को पशुपालन हब के रूप में विकसित करने के निर्देश

    आरंग बकतरा को पशुपालन हब के रूप में विकसित करने के निर्देश

    रायपुर। नेशनल गोट-डे के अवसर पर आज आरंग विकासखंड में ग्राम बकतरा में आयोजित कार्याशाला में क कलेक्टर डॉ गौरव सिंह शामिल हुए। यह कार्यशाला बकरी पालक किसानों पशु सखियों का तकनीकी सलाह प्रदान करने के लिए आयोजित की गई थी।

    इसका आयोजन दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय और केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान द्वारा पशुधन विकास विभाग के सहयोग से आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम बकतरा को पशु पालन के क्षेत्र में हब के रूप में विकसित किया जा सकता है।

    जिससे यहां गाय पालन, बकरी पालन तथा अन्य पशु-पशुओं के पालन में अच्छी संभावनाएं उभरें। यहीं नही ऐसा उत्पादन हो कि अन्य जगहों से व्यापारी यहां पर पशुओं की खरीदी करें और पशु उत्पादन से अच्छी आय है। उन्होंने पशु सखियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इनका योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका है। कृत्रिम गर्भाधान की आधुनिक तकनीक से जन्मी गाय की बछियां और भैंस के बच्चे पडिंया का अवलोकन कर जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, पशुधन विभाग के संयुक्त संचालक डॉ शंकर लाल उइके, कामधेनू विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक केसी रामटेके सहित संबंधित उपस्थित थे।

  • छोटे व्यापारियों को मिलेगा प्रोत्साहन: दस साल से अधिक लंबित 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियां खत्म होंगी

    छोटे व्यापारियों को मिलेगा प्रोत्साहन: दस साल से अधिक लंबित 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियां खत्म होंगी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में छोटे व्यापारियों को अपना व्यवसाय आसानी से करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार छोटे व्यापारियों के 10 साल से अधिक लंबित पुराने मामलों में 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियों को खत्म करने जा रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत जीएसटी प्रावधानों में भी कई संशोधन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक और छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान संशोधन विधेयक 2025 के प्रारूप का अनुमोदन कर दिया गया है। इन दोनों विधेयकों को विधानसभा के मानसून सत्र में पटल पर रखा जाएगा। 10 साल से अधिक पुराने 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियों को खत्म करने से राज्य के लगभग 40 हजार से अधिक व्यापारियों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही 62 हजार से अधिक मुकदमों के मामले भी कम हो जाएंगे।

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया। इस प्रारूप में जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं। किए गए प्रस्ताव के अनुसार इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा आईजीएसटी में लिए गए आरसीएम का वितरण भी अब अपने ब्रांच ऑफिस में किया जा सकेगा। इससे जीएसटी अधिनियम में विसंगति को दूर करने में मदद मिलेगी और व्यापारियों को इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत कारोबार करने में आसानी होगी।

    एक अन्य संशोधन प्रस्ताव अनुसार, ऐसे पेनाल्टी की राशि जिनमें टैक्स की डिमांड सम्मिलित नहीं होती है, उन प्रकरणों में अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक पूर्व डिपॉजिट 20 प्रतिशत राशि को घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है। यह निर्णय व्यापार जगत को सहूलियत देने वाला साबित होगा।

    जीएसटी प्रणाली में वाउचर पर करदेयता के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए ‘टाइम ऑफ सप्लाई’ के प्रावधान को विलोपित किया गया है। इस संबंध में विभिन्न एडवांस रूलिंग अथॉरिटी में मतभिन्नता थी, अतः एकरूपता के प्रयोजन से यह संशोधन लाया गया।कैपेसिटी बेस्ड टैक्सेशन एवं स्पेशल कंपोजिशन लेवी विषय पर गठित मंत्री समूह की अनुशंसा के आधार पर डिमेरिट गुड्स जैसे तंबाकू उत्पाद के लिए ट्रेस एंड ट्रैक मैकेनिज्म लागू किया गया है, जिसके द्वारा इन उत्पादों का निर्माण से अंतिम उपभोक्ता तक विक्रय के समूचे सप्लाई चेन की कारगर निगरानी की जा सकेगी। विशेष आर्थिक क्षेत्रों के वेयरहाउस में रखे गए वस्तुओं, जिनके फिजिकल मूवमेंट के बिना कई बार क्रय-विक्रय संव्यवहार किया जाता है, ऐसे मामलों में ऐसे संव्यवहारों को जीएसटी की परिधि से बाहर रखने के लिए संशोधन लाया गया है, जिससे विशेष आर्थिक क्षेत्रों को और अधिक बढ़ावा दिया जा सके।

  • विधायक भावना बोहरा ने किया माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण

    विधायक भावना बोहरा ने किया माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण

    Ghirghosa. घिरघोसा। बाबा प्रियादास जी की पावन नगरी घिरघोसा में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने माध्यमिक शाला के नवीन भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को नई सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने बाबा प्रियादास जी के दरबार में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और ग्रामवासियों के साथ मिलकर नए भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।

    22 लाख की लागत से हुआ निर्माण
    करीब 22 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह नया भवन अब क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा। इस भवन से न केवल विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शिक्षा के प्रति रुझान और गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी।
    शिक्षा के महत्व पर जोर
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने शिक्षा को समाज का आधार स्तंभ बताया और कहा कि “गांव का विकास तभी संभव है जब हमारे बच्चे शिक्षित हों। शिक्षा से ही आत्मनिर्भर और सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है।” उन्होंने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे बच्चों को नियमित स्कूल भेजें और शिक्षा को प्राथमिकता दें। इस अवसर पर उन्होंने श्रावण मास के शुभारंभ पर सभी ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और क्षेत्र में सौहार्द और समृद्धि की कामना की।
  • विधानसभा खल्लारी के बी एल ओ एवं सुपरवायजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    विधानसभा खल्लारी के बी एल ओ एवं सुपरवायजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    Mahasamund. महासमुंद। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद के निर्देश पर विधानसभा खल्लारी 41 के बूथ लेवल अधिकारी एवं बी एल ओ सुपरवायजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को जनपद सभागार बागबाहरा मे 50-50 के बैच मे प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रखा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उमेश कुमार साहू, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नितिन ठाकुर ने बूथ लेवल ऑफिसर को प्रशिक्षण की गतिविधियों को अच्छे से समझने एवं आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण के समय त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने के लिए कार्य करने को कहा।

    मास्टर ट्रैनर्स द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर्स को उनके नियोजन, दायित्व एवं कार्य करने के आचरण तथा वी एच ए एप तथा बी एल ओ ऐप संचालन की विधि बताई, जिसमे प्रोजेक्टर एवं पी पी टी के माध्यम से एप के प्रत्येक चरण को भरकर समझाया गया जिससे बी एल ओ को एप पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करने मे असुविधा ना हो एवं व्ही एच ए वोटर हेल्प एप के माध्यम से अपने वोटर्स को मतदाता सूची मे भी नाम जोड़ने, नाम हटाना एवं संसोधन सीखा सकें प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणर्थियों को दिए गए। प्रशिक्षण से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए एवं उनके जवाब प्रशिक्षणर्थियों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण उपरांत बी एल ओ की ओर से सरोज चंद्राकर बी एल ओ अमेठी ने फीड बैक दिया। प्रशिक्षण की द्वितीय पाली शनिवार को जनपद पंचायत बागबाहरा के सभा कक्ष पर रखा गया है जिसमे 50-50 के बैच पर शेष बचे बी एल ओ एवं सुपरवायजर को ट्रेनिंग दी जावेगी। प्रशिक्षण मे नायब तहसीलदार नंदिनी देवी वर्मा के साथ मास्टर ट्रेनर राजेश कौशिक, पंकज गिरी शर्मा, अंकित चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, मोहिंदर पांडे, प्रदीप वर्मा, मनीष अवसरिया एवं भूपेंद्र निराला उपस्थित रहे।