Author: Hasina

दुर्ग : भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव (Bhilai MLA Devendra Yadav’s Satyagraha ends) ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों और अधिकारियों के अधिकारों की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहे सत्याग्रह को आज समाप्त कर दिया। आज सत्याग्रह का पांचवां दिन था। बीते दिनों प्रबंधन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर विधायक ने साफ कहा था कि जब तक सेल प्रबंधन के डीआईसी से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं होगी, तब तक सत्याग्रह समाप्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद आज डीआईसी से करीब दो घंटे तक चली बैठक और चर्चा के बाद…

Read More

मुंबई। मुंबई पुलिस ने 2025 में 814 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इसी वर्ष ड्रग्स से जुड़े मामलों में कुल 1,386 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शहर में नशीले पदार्थों से जुड़े 1,096 केस दर्ज किए गए। क्रिसमस और नए साल के जश्न को देखते हुए मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। भीड़भाड़ वाले इलाकों और पार्टियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने ड्रग तस्करों और पार्टियों में होने वाली नशीले पदार्थों की गतिविधियों की सख्त निगरानी शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाने में राज्य सरकार की लापरवाही सामने आई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 12 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर पूर्व सीएम को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से खतरा बताया था। इसके बावजूद सुरक्षा बढ़ाने का कदम करीब एक महीने बाद 12 दिसंबर को उठाया गया। भोपाल स्थित उनके आवास बी-8 और बी-9 पर बैरिकेडिंग की गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पत्र में कहा गया था कि ISI ने शिवराज से संबंधित जानकारी जुटाने में रुचि…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में गंभीर हिंसा की घटना हुई। मॉल में 30-40 बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथ में लाठी-डंडे लेकर घुसे और लोगों से धर्म और जाति पूछते हुए सामान तोड़ना शुरू कर दिया। घटना के समय मॉल पूरी तरह बंद था और मॉल स्टाफ को डर का माहौल बन गया। मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बंद का समर्थन किया था, लेकिन 50 से 100 लोग जबरदस्ती मॉल में घुस आए। उनके हाथों में लाठी और हॉकी स्टिक थी। वे स्टाफ और मॉल में मौजूद लोगों से पूछ रहे थे…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे में युवक और युवती ने देर रात सड़क पर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। युवती बीच सड़क पर युवक को थप्पड़ मारती रही और गाड़ी के सामने कूदकर जान देने का नाटक करती रही। युवक उसे मनाने की कोशिश करता रहा। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है और इस दौरान राहगीरों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक और युवती दोनों तालापारा के निवासी हैं। दोनों शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। युवती तीन दिन पहले किसी परिचित महिला के साथ कोनी रोड गई थी, जहां युवक…

Read More

रायपुर: वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन गुरूवार 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के मौके पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 2.42 करोड़ रु के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. श्री देवांगन सवेरे11.00 बजे अटल परिसर कोरबा (अप्पू गार्डन के पास) आगमन एवं जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर मार्त्यापण कार्यकम एवं सुशासन सप्ताह समापन समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1.50…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को झटका लगा है। रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद कर दी गई है, यात्रियों की कमी के चलते तीन कंपनियों ने उड़ानें रोक दी हैं। बिलासपुर-अंबिकापुर रूट भी पहले ही ग्राउंड हो चुका है। बता दें कि, कम यात्री और घाटे की वजह से कंपनियों ने यह फैसला लिया है। राज्य सरकार की हवाई संपर्क योजना को झटका लगा है। अब यात्रियों को फिर से लंबे सफर और सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ेगा। रायपुर से जगदलपुर की दूरी करीब 300 किलोमीटर है, जो अब सड़क मार्ग से कई घंटे लगाकर तय करनी पड़ेगी। इससे यात्रियों, व्यापारियों…

Read More

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज  राजधानी रायपुर में ही मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 10:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जानेंगे जहां वे सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे फुंडहर चौक के अटल एक्सप्रेस-वे पहुंचेंगे। यहां सीएम साय 12: 30 बजे से 1: 30 बजे तक नव निर्मित 100 अटल परिसरों का लोकार्पण करेंगे और करीब 1:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

Read More

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती मनाई जा रही है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ छग BJP ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वहीं इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही, अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा।

Read More

रायपुर-  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, करुणा, त्याग और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की कि क्रिसमस का यह पावन पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति लेकर आए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

Read More