Author: Hasina

बिजनेस डेस्कः देश में रोजगार की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए उद्योग जगत के दिग्गजों ने सोमवार को ‘हंड्रेड मिलियन जॉब्स’ नाम से एक बड़ी राष्ट्रीय पहल की शुरुआत की। इस मिशन का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में भारत में 10 करोड़ नए रोजगार अवसर पैदा करना है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब देश तेज आर्थिक वृद्धि के बावजूद पर्याप्त रोजगार सृजन की समस्या से जूझ रहा है। इस पहल की घोषणा सॉफ्टवेयर उद्योग संगठन नैसकॉम के सह-संस्थापक हरीश मेहता, वैश्विक उद्यमी नेटवर्क द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TIE) के संस्थापक ए. जे. पटेल और सेंटर फॉर इनोवेशन…

Read More

अंबिकापुर। एसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने 9 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत दो निरीक्षकों,चार उप निरीक्षकों समेत 9 के तबादले किए गए हैं निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को लुण्ड्रा वही निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को गांधीनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। देखें आदेश….

Read More

नारायणपुर। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रहा है, यहां 10 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है, मासूम की लाश लहूलुहान हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृत बच्ची के गले और शरीर पर गहरे चोट के निशान भी है। बताया जा रहा है कि यह बच्ची पिछले 4 दिनों से लापता था। प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है। घटना की जानकारी मिलतमे ही पुलिस जांच में जुट गयी है। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का ये पूरा…

Read More

नई दिल्ली।आम नागरिकों को आसान और त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने न्याय सेतू (Nyaya Setu) चैटबॉट को अब WhatsApp पर शुरू कर दिया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नए साल के मौके पर इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी। न्याय सेतू एक एआई आधारित चैटबॉट है, जिसके जरिए नागरिकों को मुफ्त कानूनी सलाह और जानकारी मिल सकेगी। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से जरूरत पड़ने पर नागरिकों को सीधे वकीलों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे सही समय पर सही कानूनी मार्गदर्शन मिल सके। मंत्रालय ने बताया कि अब कानूनी सहायता सिर्फ…

Read More

कोरबा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सब्जी लेकर बाजार से घर वापस लौट रही स्कूटी सवार मां- बेटी को हाईवा चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने घटनास्थल पर घंटों चक्काजाम कर दिया। घटना दर्री थाना अंतर्गत दर्री बाजार के समीप हुई। कोहड़िया चारपारा निवासी रामखिलावन के परिवार में पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री हैं। रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे रामखिलावन की पत्नी रामकुंवर एवं उसकी पुत्री अंजलि उर्फ रानू 20 वर्ष दोनों स्कूटी में…

Read More

00 81,533 पालकों का पंजीयन: देश में पहले स्थान पर छत्तीसगढ़ 00 पालक सहभागिता में देश में प्रथम स्थान गौरव की बात : मुख्यमंत्री सा 00 परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ अव्वल: देश के अभिभावकों के लिए बना रोल मॉडल रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा को तनावमुक्त उत्सव के रूप में मनाने की पहल परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने पालकों की भागीदारी में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब तक छत्तीसगढ़ से 25.16 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन किया है, जिनमें 22.75 लाख विद्यार्थी, 1.55…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजनदास (तत्कालीन आबकारी आयुक्त) सहित 30 अन्य आरोपी आबकारी अफसरों की संपत्ति को ईडी ने सोमवार को कुर्क कर लिया है जिसमें कुल 78 चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं। 2002 के पीएमएलए के तहत छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की चल रही जांच में आईएएस निरंजन दास (तत्कालीन आबकारी आयुक्त) और 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की 38.21 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से ईडी ने सोमवार को कुर्क कर दिया है। इस घोटाले के परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया गया कि कुर्क संपत्तियों…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे बैरक के अंदर घटना हुई, जिसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुनील को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक…

Read More

सुकमा। जिले के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत थाना किस्टाराम क्षेत्र के पामलूर जंगलों में हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज (DVCM) वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का एवं कोंटा एरिया कमेटी सचिव (ACM) माड़वी हितेश उर्फ हूंगा सहित कुल 12 माओवादी कैडरों के शव हथियारों सहित बरामद किए गए हैं, जिनमें 05 महिला माओवादी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मारे गए माओवादियों में CYPC – 01, DVCM – 01, ACM – 07 एवं पार्टी मेंबर – 03 शामिल हैं। सभी मृत माओवादी कुल मिलाकर ₹60 लाख के ईनामी थे। ये…

Read More