Author: Hasina

दुर्ग। दुर्ग में दुराचारी कांस्टेबल को डिसमीस कर दिया गया है। आरोपी कांस्टेबल ने पीड़ित महिला के बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला के साथ सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद से कांस्टेबल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरक्षक का नाम अरविन्द कुमार मेन्ढे है। घटना दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र एक अपराध में जेल में बंद है। इसी बीच पुरानी भिलाई में पदस्थ आरक्षक अरविन्द कुमार मेन्ढे ने महिला को नवंबर माह में…

Read More

रायपुर। नए साल से प्रदेश भर के सरकारी कॉलेजों में भी आधार आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। बता दे राज्य सरकार ने मंत्रालय के अलावा इंद्रावती भवन,सभी संचालनालयों और जिला मुख्यालय के कार्यालयों के अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। अब यह नियम उच्च शिक्षा विभाग में भी लागू होगा। सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसरों और कर्मचारियों के लिए अभी यह नियम लागू कर दिया गया है। आधार आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करवाने से उनकी जवाबदेही कॉलेजों और विद्यार्थियों के प्रति बढ़ेगी। अब सभी सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विकास निगम द्वारा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक का उपयोग पौधों के उत्पादन और प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है, ताकि मिट्टी रहित खेती को बढ़ावा मिले। पानी और भूमि की बचत हो और महिला स्व-सहायता समूहों तथा किसानों की आजीविका में वृद्धि हो सके। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 18 से 20 दिसंबर 2025 तक किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से पौध उत्पादन की जानकारी देना तथा नर्सरी विकास को बढ़ावा देना रहा। पौधा रोपण का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों को…

Read More

 रायपुर–प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आज चार पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक उठी। यह खुशी केवल सुविधा मिलने की नहीं, बल्कि वर्षों से झेली जा रही कठिनाइयों से मुक्ति की थी। कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहीं राजेश्वरी साहू, मीना यादव, परमेश्वरी वर्मा और पावर्ती के लिए यह दिन सपने के साकार होने जैसा रहा।      अब तक चूल्हे पर खाना बनाते समय धुएं से आंखों में जलन, सांस की दिक्कत और बच्चों के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव उनकी रोजमर्रा…

Read More

0-डबल इंजन सरकार से नक्सल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज़-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  0-मुख्यमंत्री अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल    रायपुर-छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज का इतिहास केवल समृद्ध नहीं, बल्कि अद्भुत रूप से प्रेरणादायी रहा है। यह इतिहास साहस, बलिदान, आत्मसम्मान और प्रकृति-संग जीवन दर्शन की अमूल्य धरोहर समेटे हुए है।इसी विरासत से हमें अपनी जड़ों पर गर्व करने, अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और विकास की नई राह बनाने की सीख मिलती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव जिले के गोड़लवाही में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी महासभा के द्वारा बिरसा मुण्डा 150वीं…

Read More

0-सिख वीरों के बलिदान की गाथाओं को शामिल किया किया गया है शैक्षणिक पाठ्यक्रम में  0-मुख्यमंत्री साय ने साहिबजादों की शहादत को किया नमन,वीर बाल दिवस पर रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा में  टेका मत्था  रायपुर–वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  राजधानी स्थित रेल्वे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचकर साहिबजादों की शहादत को नमन किया एवं मत्था टेका।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रथम गुरु गुरुनानक देव से लेकर 10वें गुरु तक सिख धर्म के सभी गुरुओं और उनके परिवारों ने देश की रक्षा के लिए कुर्बानियां दीं। भारतीय इतिहास में सिख वीरों ने महत्वपूर्ण योगदान…

Read More

0-मुख्यमंत्री श्री साय ने 4 वीर बालकों को वीरता सम्मान से किया सम्मानित   रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सोसाईटी द्वारा आयोजित वीरता सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 4 वीर साहसी बालकों को सम्मानित किया जिसमें साहिब फतेह सिंह वीरता पुरस्कार श्री प्रेमचन्द साहू,साहिबजादा जोरावर सिंह वीरता पुरस्कार कु अंशिका साहू साहिबजादा जुझार सिंह वीरता पुरस्कार कु कांति सिंह, साहिबजादा अजीत सिंह वीरता पुरस्कार श्री ओम उपाध्याय को प्रदान किया गया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा साहिबजादों…

Read More

भिलाई। अंधविश्वास एक ऐसी बीमारी है जो समाज को पूरी तरह जकड़ती जा रही है। इस चक्कर में ना जाने अब तक कितनी ही जिंदगियां बर्बाद हो चुकी है। वहीं एक बार भिलाई से अंधविश्वास का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक बैगा ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे बैगा के पास ले गए थे। जहां परमेश्वर बघेल उर्फ बादु बैगा ने बेटी की हालत देखते हुए बाहरी हवा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक़्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां बहु चर्चित शराब घोटाले मामले में ED ने कोर्ट में अंतिम चालान पेश किया है। जिसमें लगभग 29 हज़ार 800 से अधिक पन्नों का चार्जशीट पेश हुआ। बताया गया कि, इस मामले में अब तक 80 से अधिक आरोपियों के खिलाफ चालान पेश हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक चालान पेश हुआ है। वहीं अब कहा जा रहा है कि, अंतिम चालान पेश होने के बाद केस का ट्रायल शुरू होगा।

Read More

रायपुर। नए साल के जश्न को देखते हुए रायपुर पुलिस तैयारियां कर रही है। शहरभर में होने वाले कार्यक्रमों पर पैनी नज़र रखी जाएगी। वहीं रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार बिना अनुमति शराब परोसने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी पुलिस सख्ती बरतेगी। रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऐसे सभी आयोजन जहां शराब परोसे जाएंगे उनके आयोजकों को संबंधित थाना में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर अनुमति प्राप्त करना होगा। ऐसे लोग जो शराब पीए हुए…

Read More