Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने अपने पेट में सर्जिकल कपड़ा रह जाने का आरोप लगाते हुए निजी अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना वर्ष 2023 की है, जब महिला का प्रसव हुआ था। कथित लापरवाही के कारण महिला को डेढ़ साल तक लगातार गंभीर पेट दर्द सहना पड़ा। कौन-कौन शामिल हैं FIR में नॉलेज पार्क थाने में 24 दिसंबर 2025 को छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इसमें शामिल हैं: – चिकित्सक अंजना अग्रवाल और मनीष गोयल – गौतम…
Author: Hasina
Kanpur News: कानपुर जिले के हैलेट अस्पताल से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अस्पताल के वार्ड नंबर-12 में भर्ती एक मरीज को जूनियर डॉक्टरों ने बिना पूरी जांच किए मृत घोषित कर दिया, जबकि वह जिंदा था। डॉक्टरों ने ना तो मरीज की नब्ज जांची, ना ही उसकी सांस या अन्य जरूरी मेडिकल जांच की पुष्टि की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई और पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस पहुंची तो जिंदा मिला मरीज जब नगर थाना पुलिस अस्पताल की इमरजेंसी में शव लेने पहुंची, तो वहां मौजूद…
मुरैना।: जिले में शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। पोरसा थाना क्षेत्र के जौंटई चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि कार भाजपा नेता दीपेंद्र भदौरिया चला रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आक्रोशित भीड़ ने मौके पर ही कार चालक भाजपा नेता दीपेंद्र भदौरिया को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, शनिवार को दो लोगों की मौत की खबर फैलते…
बिजनेस डेस्कः जैसे ही 2026 का पहला दिन आएगा, देश में कई नियम बदलने वाले हैं, जो सीधे आपके वित्तीय फैसलों और खर्च पर असर डालेंगे। इसलिए यह जरूरी है कि आप समय रहते नई व्यवस्था को समझकर अपनी योजना बनाएं। 8वां वेतन आयोग लागू होने वाला 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होने की संभावना है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों की सैलरी में बदलाव और नए ऐलान हो सकते हैं। लोन और ब्याज दरों में राहत हाल ही में RBI ने रेपो…
बिजनेस डेस्कः सोना और चांदी जैसे कीमती धातुओं के बाजार में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में राजधानी दिल्ली में चांदी के भाव में एक ही दिन में 9,350 रुपए प्रति किलोग्राम की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद चांदी 2,36,350 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें तो 19 दिसंबर को चांदी करीब 2,04,100 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही थी, जो अब 2,36,350 रुपए के पार निकल…
रायपुर – दुर्ग जिले पुलिस दुर्ग जिले में पुलिस भर्ती के नाम पर बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक परिवार से 3 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर लिया गया। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़ित ग्राम डूडेंरा,थाना उतई क्षेत्र का निवासी है। वर्ष 2012 में जिला बलौदाबाजार में निकली पुलिस भर्ती के दौरान उसकी पहचान मोरिद निवासी शोभाराम साहू से हुई। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए बेटे को आरक्षक पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले 3.50 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने 8 जून…
रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र के ग्रामीणों और पुलिस के बीच भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने पथराव करते हुए न केवल महिला थाना प्रभारी की पिटाई कर दी बल्कि कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। तमनार क्षेत्र के 14 गांव के ग्रामीण पिछले दिनों जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लाक के लिये हुई जनसुनवाई को फर्जी बताकर लिबरा गांव में स्थित सीएचपी चौक में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिससे जिंदल कंपनी में भारी वाहनों…
RAIPUR | छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत राज्य शासन के सभी विभागों और कार्यालयों में शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर/कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक और भृत्य/चौकीदार जैसे पदों पर सीधी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों को आदेश जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अब इन पदों पर नियुक्ति तय मानकों और निर्धारित योग्यता के आधार पर ही की जाएगी। शासन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और योग्य…
रायपुर। भारतीय रेलवे द्वारा अगले पाँच वर्षों में देश के 48 प्रमुख शहरों में रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने की जो महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी शामिल किया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का व्यापक आधुनिकीकरण हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी…
बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एर्रापल्ली गांव में सनसनीखेज वारदात हुई। शुक्रवार की रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक पर नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का शक जताते हुए हत्या की गई है। हालांकि, घटना की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पहले खुद नक्सली था मृतक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुदरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुदरा पूर्व में नक्सली संगठन से आत्मसमर्पण कर चुका था और इसके बाद…