केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने देशव्यापी साइबर अपराध नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सीबीआई के ‘ऑपरेशन चक्र-V’ के तहत एक दूरसंचार सेवा प्रदाता (TSP) कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने साइबर अपराधियों को हजारों की संख्या में अवैध सिम कार्ड उपलब्ध कराए जिनका इस्तेमाल मासूम लोगों को लूटने के लिए किया जा रहा था। कौन है आरोपी और क्या है मामला? गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान बिनु विद्याधरन के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उस संगठित नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई है जो…
Author: Hasina
नेशनल डेस्क: 8 से 11 जनवरी के दौरान आयोजित हो रहे भारत की आध्यात्मिक आस्था के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों से सोमनाथ आने को इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पवित्र सोमनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुलभ, सुरक्षित और अनुकूल यात्रा के लिए सरकार की ओर से योजनाबद्ध व्यवस्था की गई है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर वेरावल रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न शहरों…
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने महादेव एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर समेत पांच आरोपियों की 91.82 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर ली है। अब तक इस मामले में ईडी ने 74 लोगों को आरोपी बनाया है जिनमें 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कुल 175 स्थानों पर छापा माता और अब तक 2600 करोड़ रूपये की संपत्ति अटैच की है। हाल ही में जिन पांच लोगों की 91.82 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की गई है उनमें सौरभ चंद्राकर के अलावा विकास उपारिया, गगन गुप्ता, अनिल कुमार अग्रवाल,हरिशंकर टिबरेवाल…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 337 पदों पर भर्ती निकली है। यह प्लेसमेंट कैंप 13 जनवरी को लगाया जाएगा। इन पदों पर 40 हजार तक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। देखें पदों की जानकारी इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के तीन नियोजकों से प्राप्त रिलेशनशिप मैनेजर-12 पद, इलेक्ट्रीशियन-200 पद, फील्ड ऑफिसर-25 पद, असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी-20 पद, डिप्टी एडवाइजर-20 पद, सेल्स ऑफिसर-20 पद, कलेक्शन ऑफिसर-20 पद और रिलेशनशिप ऑफिसर- 20 पद कुल 337 रिक्त पदों…
रायपुर- बालोद जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी’ का वृहद एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 4,252 सहित देश-विदेश से कुल 15,000 रोवर, रेंजर एवं सीनियर स्काउट-गाइड भाग लेंगे। *09 जनवरी को राज्यपाल करेंगे जंबूरी का शुभारंभ* प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का शुभारंभ शुक्रवार 09 जनवरी 2026 को दोपहर 2 :00 बजे राज्यपाल श्री रमेन…
रायपुर-धमतरी। छत्तीसगढ़ शिक्षा संचालनालय ने बड़ा एक्शन लेते हुये फर्जी दस्तावेजों के जरिये शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे 8 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया हैं। वर्तमान में आठों प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। बता दें कि धमतरी जिला शिक्षा विभाग में 2027 में शिक्षाकर्मी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। भर्ती में बर्खास्त आठों शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी पा ली थी। इसी बीच भर्ती प्रकिया में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की। जांच में 8 प्रधान पाठकों के द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर नौकरी मे पदस्थ होने…
बीजापुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर संभााग के केतुलनार पेठा, मंगापेठा, रानी बोदली, अंबेली और दरभा इन 5 गांवों को नक्सल मुक्त करने प्रस्ताव मांगा गया है। पहले यहां नक्सल दहशत थी, लेकिन अब इन गांवों में शांति है। गांवों के नक्सल-मुक्त घोषित होते ही विकास कार्य के लिए 1-1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, अब बस्तर बदल रहा है, यहां बम धमाके की गूंज नहीं, शांति महसूस की जा सकती है। विजय शर्मा बीजापुर जिले के कुटरू गांव पहुंचकर यहां उन्होंने नियद नेल्लानार के अंतर्गत पंचायतों के विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों के साथ बैठक…
रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिला कलेक्टोरेट मुंगेली स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर शासन की योजनाओं की प्रगति, जनसेवाओं की गुणवत्ता एवं मैदानी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनता में शासन-प्रशासन की सकारात्मक छवि बने। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का आमजनों को त्वरित एवं समयबद्ध लाभ पहुंचाने की बात कही। बैठक में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला…
रायगढ़। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायगढ़-जशपुर मार्ग में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जब वे गैरवाणी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए…