Author: Hasina

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 6 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। 2001 बैच की आईएएस अधिकारी शहला निगार को प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग, गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है संयुक्त सचिव के पद पर 5 आईएएस 2017 बैच के आईएएस अधिकारियों आकाश छिकारा, रोहित व्यास (जशपुर), मयंक…

Read More

नई दिल्ली : CBSE के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 3 मार्च 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं 12 की परीक्षाओं को प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए स्थगित करने की घोषणा की है. वहीं सीबीएसई बोर्ड ने एक संशोधित शेड्यूल जारी किया है, जिसमें कई मुख्य पेपरों को नई तारीखों पर रीशेड्यूल किया गया है. इसके तहत क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं के पेपर तिब्बती, भोटी, भूटिया, बोडो, तांगखुल, मिज़ो, कश्मीरी, जर्मन, जापानी, स्पेनिश, और मलय भाषा – और एकेडमिक इलेक्टिव (ग्रुप A2), जिसमें नेशनल…

Read More

New Year 2026 Holiday Calendar : वर्ष 2026 की दस्तक के साथ ही लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि इस साल छुट्टियां कितनी मिलेंगी और घूमने का सही मौका कब आएगा? नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का नाम नहीं, बल्कि नई यात्राओं, फैमिली टाइम और खुद के लिए समय निकालने का मौका भी होता है। साल 2026 में भी राजपत्रित और अन्य अवकाशों की भरपूर सौगात मिलने जा रही है, जिससे नौकरीपेशा लोगों से लेकर छात्रों तक, हर कोई पहले से प्लानिंग कर सकता है। 2026 की छुट्टियों की सूची में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस,…

Read More

रायपुर 31 दिसंबर 2025/ दूरस्थ और घने वनांचल वाले आदिवासी क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सेवाएँ लोगों के दरवाज़े तक पहुँचेंगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत बुधवार को नवा रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मोबाइल मेडिकल यूनिटों के संचालन से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार का मानना है कि दुर्गम अंचलों…

Read More

मंत्रिपरिषद की बैठक में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों से 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के लिए वर्ष 2026 हेतु ऋण लेने के लिए राज्य शासन की गारंटी देने की अनुमति दी गई। मंत्रिपरिषद ने कोदो, कुटकी और रागी की खरीद, प्रसंस्करण और बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को कार्यशील पूंजी प्रदाय किये जाने की अनुमति दी गई। मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को अराष्ट्रीयकृत लघु वनोपज के क्रय, भंडारण, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन के लिए एक बार के लिए 30 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देने का निर्णय लिया…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईडी ने 26 दिसंबर 2025 को एक नई सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की है। जांच में सामने आया कि 2019 से 2023 के बीच आबकारी विभाग में एक संगठित सिंडिकेट ने राज्य की शराब नीति का दुरुपयोग कर अवैध कमाई की। ईडी के मुताबिक, इस घोटाले से करीब 2,883 करोड़ रुपए की अपराध आय अर्जित की गई। सिंडिकेट में प्रमुख आरोपी अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी, कवासी लखमा, चैतन्य बघेल, सौम्या चौरसिया और निरंजन दास शामिल हैं। इस नेटवर्क ने चार मुख्य तरीकों से अवैध कमाई की:…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। अंबिकापुर, मैनपाट और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई हैं। मैनपाट में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ इलाके शीतलहर (कोल्ड वेव) की चपेट में हैं। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में…

Read More

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी सात साल पुरानी दोस्त और गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है, यह सगाई एक निजी समारोह में दोनों परिवारों की मौजूदगी और रजामंदी से हुई, जिसके बाद गांधी-नेहरू परिवार में खुशियों का माहौल बन गया और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें व चर्चाएं तेजी से वायरल हो गईं; दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग ने मॉडर्न स्कूल से शुरुआती शिक्षा और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म की पढ़ाई की है, वे एक पेशेवर फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं जिनका काम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय…

Read More

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक 31 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। यह बैठक साल के अंतिम दिन आयोजित की जा रही है, जो साल की अंतिम बैठक है, बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते है।

Read More

भिलाई । भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां चरोदा स्थित विद्युत लोको शेड में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग मालगाड़ी से निकलने वाले वेस्टेज में लगी, जिसे बाद में नीलामी के लिए रखा जाता है। आग की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। यह मामला चरोदा रेलवे चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के जान…

Read More