नई दिल्ली: आज 2 जनवरी, शुक्रवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत…
Author: Hasina
रायपुर : रायपुर में करोड़पति बिजनेसमैन ने 2 साल पहले अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी बड़े भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील ने कोर्ट के सामने पूरे घटनाक्रम और सबूतों को रखा। आरोपी के खिलाफ हत्या और अवैध तरीके से पिस्तल रखने की बात साबित हो गई। जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। इस मामले में लोक अभियोजक बसंत गोड़ ने मामले की पैरवी की। यह पूरा मामला 25 फरवरी 2024 का है। पुलिस को देर रात सूचना मिली कि रायपुर के सफायर ग्रीन फेज-2…
Aaj Ka Panchang 02 january 2026: आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है। इस दिन को अति शुभ माना जा रहा है। लक्ष्मी जी की कृपा से धन प्राप्ति होती है। संकट दूर होते हैं और कुंडली से शुक्रदोष दूर होता है। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से शुरू होता है जो धन और सुख के कारक ग्रह हैं। आज के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त को देखकर ही करें। विक्रम संवत् – 2082 संवत्सर नाम – सिद्धार्थ शक संवत् – 1947 हिजरी सन् – 1447…
Horoscope 2 January 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 2 जनवरी को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 2 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा वृषभ राशि में। दोपहर तक मिथुन राशि के हो जाएंगे, वहां गुरु के साथ संपर्क करेंगे। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष राशि- पराक्रम साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान भी अच्छा…
रायपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेशानुसार रायपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत वैध सदस्यों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज 01 जनवरी 2026 को किया गया। मतदाता सूची पर 03 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण उपरांत 05 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।दावा-आपत्ति कार्यालय कलेक्टर, रायपुर के कक्ष क्रमांक 09 में कार्यालयीन समय के दौरान राकेश देवांगन, अतिरिक्त तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के लिए पूरे प्रदेश में धूमधाम से जश्न मनाया गया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, अंबिकापुर और बस्तर के शहरों में रात भर उत्सव का माहौल बना रहा। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भी उत्सव जारी रहेगा। रायपुर में अलग-अलग होटलों और क्लबों में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया। बिलासपुर और दुर्ग में भी होटलों और रेस्तरां में युवा और परिवारिक समूह DJ की धुन पर थिरकते नजर आए। वीआईपी रोड स्थित क्लब और पब सबसे ज्यादा भीड़ देखे गए। प्रशासन की गाइडलाइन का पालन नहीं…
रायपुर। साल 2026 सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी किया है। इस साल कुल 107 छुट्टियां होंगी। इनमें 18 पब्लिक हॉलिडे, 28 जनरल हॉलिडे (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऑप्शनल हॉलिडे शामिल हैं। कर्मचारियों के लिए यह अवसर किसी उत्सव से कम नहीं है। छत्तीसगढ़ में 2026 में कई प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जनवरी में राजधानी रायपुर में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन होगा, जबकि बलरामपुर में 13 से 15 जनवरी तक तातापानी महोत्सव रहेगा। फरवरी के पहले हिस्से में जगदलपुर में…
रायपुर। दूरस्थ और घने वनांचल वाले आदिवासी क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सेवाएँ लोगों के दरवाज़े तक पहुँचेंगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत बुधवार को नवा रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मोबाइल मेडिकल यूनिटों के संचालन से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार का मानना है कि दुर्गम अंचलों में रहने वाले…
बस्तर। छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने दिल्ली में स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कॉल सेंटर के माध्यम से बीमा पॉलिसी के नाम पर एक युवक से लगभग 20 लाख रुपए ठगे गए। मामले की FIR के बाद पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर 4 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, युवक ने थाने में FIR दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि बीमा अभिकर्ता अंचल हिल के माध्यम से बजाज एलियांज इंश्योरेंस कंपनी की फ्यूचर गेन पॉलिसी साल 2020 में ली थी। एजेंट ने उसे बताया…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की एक और बड़ी सौगातनववर्ष से ठीक पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 10 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए कुल 31 करोड़ 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्षों से लंबित इन सड़कों की मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। स्वीकृत कार्यों में एनएच-43 रोड (मुड़ापारा) से चर्चपारा होते हुए सुकबासुपारा तक सड़क निर्माण…