रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में बंद गुरमीत राम-रहीम को फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई है. जिला कारागार सुनारिया से डेरा सच्चा सिरसा के लिए 40 दिन की पैरोल मंजूर हुई है. राम-रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से थोड़ी देर में निकलेंगे और सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के लिए रवाना होंगे. पिछले 8 वर्षों में यह 15वीं बार है जब बाबा राम रहीम जेल से बाहर आएंगे, 2026 में यह उनकी पहली रिहाई होगी. पैरोल उन्हें डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम जी के जन्म माह के अवसर पर…
Author: Hasina
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रायपुर से पुर्णिमा स्नान के लिए अमरकंटक जा रहे श्रद्धालुओं की कार बेलगहना क्षेत्र के ग्राम भसको के पास सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने पर शव का पीएम कराया गया है। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है। बेलगहना चौकी से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर खम्हारडीह थाना अंतर्गत कचना निवासी…
नारायणपुर। जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरपानार में अंधविश्वास और जादू-टोना के संदेह ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार किया है। अंधविश्वास और टोनही के शक में 48 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की नृशंस हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले सभी पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के इरपानार गाँव का है। 30 दिसंबर को शाम लगभग 7 बजे मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने साथियों के साथ मृतका…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण सम्बन्धित सभी निर्णय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनसीईआरटी के मानकों तथा राज्य शासन एवं एससीईआरटी के निर्देशों के अनुरूप लिए गए हैं। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी आधारित है तथा एनसीईआरटी और एससीईआरटी के बीच हुए अनुबंध में आंतरिक पृष्ठों के मुद्रण हेतु 80 जीएसएम कागज के उपयोग का स्पष्ट प्रावधान है। इस अनुबंध में यह भी उल्लेख है कि पाठ्यपुस्तकों की प्रिंट क्वालिटी, दीर्घकालिक स्थायित्व और पठनीयता को बनाए रखने के लिए…
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित शहीद हॉस्पिटल के टॉयलेट में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन की…
Panchang, 4 जनवरी 2026 का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी, 04 जनवरी, रविवार शक संवत्: 14 पौष (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 21 पौष मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: रज्जब, 1447, विक्रमी संवत्: माघ कृष्ण प्रतिपदा तिथि 12:29 पी एम बजे तक पश्चात द्वितीया तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 03:11 पी एम तक, वैधृति योग 01:47 ए एम, जनवरी 05 तक। चंद्रमा मिथुन राशि में प्रातः 09:43 बजे तक उपरांत कर्क राशि में। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु। शाम 04:20 पी एम से राहुकालम् शुरू। माघ माह प्रारम्भ, रवि पुष्य योग, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग। सूर्योदय- 07:15 ए एम सूर्यास्त- 05:38 पी…
Aaj Ka Rashifal 4 January 2026 Horoscope, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। दोपहर के बाद चंद्रमा कर्क राशि के स्वग्रही हो जाएंगे। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। मां का स्वास्थ्य अच्छा होगा। मां का साथ मिलेगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है…
रायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दुर्गेश धारे को मंत्री के निज सहायक पद से हटा दिया है। जारी आदेश के अनुसार, दुर्गेश धारे की संविदा सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। देखें आदेश –
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। हाईकोर्ट से कल जमानत मिलने के बाद वह आज शनिवार 3 जनवरी को जेल से बाहर आए। आपको बता दें चैतन्य बघेल करीब 168 दिनों से शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें 18 जुलाई 2025 को उनके जन्मदिन के दिन ईडी ने गिरफ्तार किया था। अब वह भूपेश बघेल के पोते के जन्मदिन पर रिहा हुए हैं। चैतन्य बघेल की रिहाई की खबर मिलते ही रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में…