रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) से जुड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। ईडी रायपुर जोनल ऑफिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 10 जनवरी 2026 को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) जारी करते हुए मामले से जुड़े प्रमुख आरोपियों की करोड़ों की संपत्तियों को अटैच किया है। ईडी द्वारा जारी आदेश के अनुसार रवि उप्पल, रजत कुमार सिंह, सौरभ आहूजा, विशाल रमानी, विनय कुमार, हनी सिंह, लकी गोयल और राजा गुप्ता की कुल लगभग 21.45 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। अटैच…
Author: Hasina
रायपुर: छत्तीसगढ़ के विकास में लंबे समय से सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का अंत अब निर्णायक चरण में पहुँच चुका है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व तथा सुरक्षाबलों के अदम्य साहस के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल हो रही है। यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि नक्सलवाद की हिंसक विचारधारा फिर कभी सिर न उठा सके और इसके लिए बस्तर अंचल से सतत संवाद, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…
रायपुर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव श्री प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर…
उज्जैन। महादेव की नगरी उज्जैन में पहली बार महाकाल महोत्सव का आयोजन होगा। यह 14 से 18 जनवरी तक पांच दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे। इसमें महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय प्रांगण में कला, संगीत और वैचारिक विमर्श होगा। यह आयोजन सोमनाथ महोत्सव की तर्ज पर आयोजित होने वाला है। बता दें कि, इस पांच दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित विभिन्न ज्योतिर्लिंग मंदिरों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव के पहले दिन 14 जनवरी को प्रसिद्ध गायक…
रायपुर। राजधानी रायपुर में जिला शिक्षा कार्यालय ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। जिसके तहत सभी बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 19 जनवरी से 24 जनवरी तक प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस बीच एक का वीक जो स्लॉट होगा उसमें हम ओवरऑल रिजल्ट तैयार कर DPI को प्रेषित करेंगे। 30 जनवरी तक हम ये पूरा काम करने वाले हैं। बता दें कि, प्रायोगिक परीक्षाओं के कारण पहले उत्पन्न भ्रम अब समाप्त हो चुका है। जिसकी वजह यह थी कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल और लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों के चलते स्कूलों में एक ही दिन में…
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पैसों या गहनों की चोरी नहीं बल्कि श्मशान घाट से अस्थियों की चोरी की गई है। वहीं चिता के पास में नींबू सहित श्रृंगार का सामान बिखरा मिला। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। श्मशान घाट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चिता से अस्थियां ही गायब हो गई। जी हां और चिता के पास में नींबू सहित श्रृंगार के सामान बिखरे हुए मिले। ऐसे में…
रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते सोमवार की शाम बड़ी चोरी की वारदात हो गई। चार से पांच चोर एक कार का कांच तोड़कर 10 लाख नगदी और लैपटॉप व हार्ड डिस्क ले भागे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना गंज थाना क्षेत्र की है। स्वर्णभूमि विधानसभा निवासी पीड़ित युवक फ्लेक्स ट्रेडिंग का व्यवसाय करते हैं और तेलीबांधाा प्लाजा में साईनेज स्टोर प्रायवेट लिमिटेड के नाम से ऑफिस है। 12 जनवरी को…
भिलाई- सेल भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार रात करीब पौने 10 बजे लगी आग को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात 12 बजे तक आग धधकती रही। केबिल में आग लगने से बिजली गुल है। इस वजह से यहां आग बुझाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर को भी आग ने चपेट में ले लिया। कर्मचारियों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग बुझाने के लिए कई लॉकर को तोड़ने भी पड़े। अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के तीनों कन्वर्टर में आग लगी।…
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो गई है। मतदान को लेकर पत्रकार सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक 100 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी, प्रशांत दुबे, प्रफुल्ल ठाकुर, अनिल पुसदकर और कृष्ण कुमार शर्मा मैदान में हैं। वहीं महासचिव पद के लिए संदीप शुक्ला, गौरव शर्मा, दानिश अनवर, पराग मिश्रा, महादेव तिवारी सहित अन्य प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके…
गरियाबंद। धार्मिक नगरी राजिम के नवापारा में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात चोरों ने एक आभूषण दुकान में धावा बोलकर बड़े पैमाने पर आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है, जबकि दुकानदारों में दहशत है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी शॉप से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरी किए गए आभूषणों में 90 ग्राम सोना, 40 किलो चांदी और 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं।जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में मौजूद…