Author: Hasina

रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब की निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 01 जनवरी 2026 को किया गया था। मतदाता सूची पर दावा–आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2026 निर्धारित थी। इस अवधि में कुल 114 सदस्यों से दावा–आपत्ति प्राप्त हुई, जिनका विधिवत निराकरण कर दिनांक 05 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों का विवरण इस प्रकार है :- अध्यक्ष पद हेतु – 06,…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और कोरबा जिले का दौरा करेंगे। वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे। इसके बाद वे सुबह 11.45 को राज्य कर्मचारी संघ के “प्रदेश अधिवेशन” सरस्वती शिक्षा संस्थान में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 1:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से कोरबा के लिए रवाना होंगे। वहीं दोपहर करीब 2 बजे कोरबा में गौरा पूजा महोत्सव और बैगा पूजेरी सम्मेलन में शामिल होंगे और शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Read More

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक हिंदू साधु का भेष धारण कर बस्तियों और घरों में भिक्षा मांग रहा था। शक होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे घेरा और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मुस्लिम युवक के रूप में हुई, जिसके बाद बजरंग दल ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। यहां युवक साधु का भेष धारण कर घर-घर भिक्षा…

Read More

Ram Mandir: अयोध्या स्थित राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार का नाम अब आधिकारिक रूप से राम परिवार कर दिया गया है। यह निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारतीय संस्कृति और भाषा की शुद्धता को ध्यान में रखते हुए लिया है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, “दरबार” शब्द उर्दू मूल का है, जबकि राम मंदिर की संकल्पना पूरी तरह सनातन, भारतीय और लोक परंपराओं पर आधारित है। इसी कारण अब भगवान श्रीराम को एक राजसी दरबार के रूप में नहीं, बल्कि एक आदर्श पारिवारिक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। ट्रस्ट के पास आया नाम बदलने…

Read More

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत करने जा रही है। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टक्‍कर भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी, वहीं टॉस दोपहर 1 बजे होगा। दोनों टीमें आखिरी बार चैपिंयस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टकराई थीं। जहां भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब नए साल में कीवी टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों…

Read More

उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर (Cold Wave) का सितम थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को भी मौसम का मिजाज सख्त बना रहेगा जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में चक्रवातीय सिस्टम के कारण बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत: शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। जयपुर, अजमेर,…

Read More

रायपुर । कोरबा जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन ने टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया। उन्होंने मरीजों से आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उपचार संबंधी आवश्यक सुझाव भी देते हुए कहा कि टीबी का उपचार पूरी तरह संभव है। अनुपयोगी खानपान और स्वास्थ्यकर आदतों के कारण यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन समय पर जांच और उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा…

Read More

रायपुर। राज्य शासन ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के काम-काज में कसावट तथा विभागीय कार्य प्रणाली में सुधार लाने प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने वरिष्ठ स्तर पर राज्य कार्यालय, जल जीवन मिशन मुख्यालय और मैदानी कार्यालयों के 34 अधिकारियों का स्थानांतरण व जिम्मेदारी बदल दी गई है। विभाग ने मैदानी स्तर पर कार्यों को और गति देने 26 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के रूप में पदोन्नत किया है। उप मुख्यमंत्री साव ने मैदानी कार्यों में कसावट लाने दोहरे प्रभार…

Read More

रायपुर. केंद्र सरकार की वीबी जी राम जी योजना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश संगठन ने भी प्रदेशभर में इस योजना को लेकर जन जागरण चलाने का फैसला किया है. जनवरी में पूरे माह प्रदेश में आयोजन होंगे. प्रदेशभर में होने वाले सम्मेलनों में जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा नेता शामिल होंगे, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी सम्मेलनों के लिए आएंगे. कब कहां सम्मेलन होंगे, इसका फैसला रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली कार्यशाला में होगा. केंद्र सरकार ने मनेरगा के स्थान पर अब वीबी जी राम जी योजना प्रारंभ की है.…

Read More