रायपुर, 17 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के खम्हारडीह ( ऐश्वर्या विंड मिल ) स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल…
Author: Hasina
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में विवाह पंजीयन को अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। यह नियम राज्य में उन सभी दंपतियों पर लागू होगा, जिनका विवाह 29 जनवरी 2016 या उसके बाद संपन्न हुआ है। अधिसूचना के अनुसार ‘छत्तीसगढ़ आनंद विवाह पंजीयन नियम, 2016’ के अंतर्गत राज्य सरकार ने विवाह का पंजीकरण कराना कानूनी रूप से आवश्यक घोषित किया है। राजपत्र में बताया गया है कि विवाहों के सुचारू और व्यवस्थित पंजीयन के लिए उन्हीं अधिकारियों को अधिकृत किया गया है, जो ‘छत्तीसगढ़ विवाह…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर बैस ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 01 फरवरी को राजधानी रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मोहित कुमार सरावगी, सरिता सरावगी, मारुति शर्मा, रमेश सिंघानिया एवं …
EPFO UPI Withdrawal : अगर आप नौकरी करते हैं, तो पीएफ (EPF) का पैसा निकालने के चक्कर में ऑनलाइन पोर्टल पर बार-बार क्लेम स्टेटस चेक करना आपके लिए कोई नई बात नहीं होगी। लेकिन अब यह सिरदर्दी हमेशा के लिए खत्म होने वाली है। सरकार एक ऐसा सिस्टम ला रही है जिससे आपके पीएफ का पैसा किसी बैंक खाते की तरह आपके इशारों पर चलेगा। ताजा जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही UPI के जरिए सीधे पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस साल अप्रैल तक यह सिस्टम…
कोरबा। जिले से युवती की हत्या का मामला सामने आया हैं। घर में मौजूद 24 वर्षीय युवती की घर घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। हत्यारों ने गला रेत और किसी भारी चीज से सर कुचल युवती की हत्या कर दी। घरवालों को शाम को घर वापस लौटने पर हादसे की जानकारी हुई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झरोखी इलाके से यह दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले रामकुमार साहू की इकलौती बेटी की हत्या हो…
रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने कहर मचा दिया। कैलाशपुरी रोड पर लगभग रात 8:30 बजे सीजी 04 पी आर 8866 नंबर की कार सड़क किनारे खड़ी एक दुकान में अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे के समय दुकान में मौजूद दुकानदार और उसका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन दुकान का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पाते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। भीड़ ने कार में मौजूद ड्राइवर को पकड़ लिया और आक्रोशित लोगों ने कथित रूप से उसकी पिटाई भी…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। आज और कल इन दो दिनों में…
रायपुर। राजा मोरध्वज की त्याग, धर्म और सत्यनिष्ठा की गौरवगाथा को समर्पित मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का समापन समारोह 16 जनवरी को ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों का अमर प्रतीक है, जो आज भी समाज को सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरंग की पुण्यभूमि त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के चरण-स्पर्श और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों से अनुप्राणित रही…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार रहीं सौम्या चौरसिया को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले बुधवार को ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट का आवेदन किया था, जिसके बाद उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया था। इस दौरान जांच एजेंसी ने उनसे गहन पूछताछ की। जिसके बाद शुक्रवार को पेश किया गया। जहां से सौम्या को 30…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में माओवादी कमांडर पापा राव ढेर हो गया. इसके साथ ही जवानों ने एक अन्य नक्सली को मार गिराया है. वहीं घटनास्थल से दो AK47 राइफल भी बरामद किए गए हैं. एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है. बता दें कि नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर DRG जवानों ने ऑपरेशन लांच किया। माओवादियों की मौजूदगी की मिली थी खुफिया जानकारी बीजापुर में तीन अलग-अलग जगहों पर माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़…