रायपुर : राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को छात्राओं द्वारा आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में 30 से अधिक स्टॉल लगाए गए। मेले में छात्राओं द्वारा पापड़ी चाट, गुपचुप, भेल, इडली, डोसा सैंडविच, साबूदाना बड़ा, मैगी मंचूरियन, कपकेक, पेस्ट्री सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का विक्रय किया गया। इसके साथ ही हस्तनिर्मित क्रोशिया एवं एंब्रॉयडरी से बने रुमाल, हेयर बो, की-रिंग, चश्मा कवर एवं मोबाइल कवर आदि आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में छात्राओं ने आनंद मेले में सहभागिता की और उत्साहपूर्वक…
Author: Hasina
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज में बढ़ती दिखावटी संस्कृति और अनावश्यक खर्च को रोकने के लिए प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का अहम निर्णय लिया है। यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में लिया गया। प्रदेशभर से आए सभी जिला अध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे और समाज की वर्तमान स्थिति, बदलते सामाजिक संस्कार, बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे पर गहन चर्चा की। प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने बताया कि विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समाजहित में प्री-वेडिंग शूट बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि साहू समाज सदैव सादगी,…
रायपुर। बिलासपुर जिले के नगर पंचायत मल्हार में पदस्थ रहे दो सीएमओ,दो सब इंजीनियर और एक कैशियर को निलंबित कर दिया गया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ठेके में गड़बड़ी कर तीन अपात्र फर्मों को पात्र करने पर यह कार्यवाही की गई है। मंत्रालय नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग से यह कार्यवाही की गई है। बिलासपुर जिले के नगर पंचायत मल्हार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 2 नग मिनी टिप्पर क्रय के प्रकरण में गड़बड़ी करने पर छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। यह कार्रवाई 15वें…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आवारा पशुओं से सड़क हादसों और फसलों को नुकसान पहुंचाने की समस्या को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बड़ा दावा पेश किया है। शासन ने शपथपत्र के साथ बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 46 अस्थायी शेल्टर होम संचालित हैं, जिनमें कुल 4,160 मवेशी रखे गए हैं। राज्य सरकार ने आवारा पशुओं के स्थायी संरक्षण के लिए 36 गौधाम बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति भी दी है। इन गौधामों में मवेशियों के लिए शेड, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच (चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल) ने…
भारतीय बैडमिंटन की सबसे बड़ी चेहरों में शुमार साइना नेहवाल ने आधिकारिक रूप से प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय साइना ने लंबे समय से चली आ रही घुटने की गंभीर चोट और आर्थराइटिस को इस फैसले की वजह बताया। करीब 20 साल लंबे करियर के बाद साइना का यह फैसला भारतीय खेल जगत के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत माना जा रहा है। पॉडकास्ट में किया संन्यास की पुष्टि साइना नेहवाल ने एक हालिया पॉडकास्ट में अपने संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका शरीर अब एलीट लेवल बैडमिंटन की मांगों को पूरा…
मालदीव के नेशनल कैडेट कॉर्प्स (MNCC) के सदस्यों ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के सिलसिले में भारत का दौरा किया। इस दौरान कैडेट्स ने नई दिल्ली और आगरा के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया और भारतीय अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठकें भी कीं। मालदीव्स नेशनल कैडेट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि यह कार्यक्रम सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय मित्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कैडेट्स भारतीय और अन्य विदेशी कैडेट्स के साथ संवाद कर विभिन्न संस्कृतियों को समझने का प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2026…
रायपुर – रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने आज महासमुंद में दो बड़े मामलो का खुलासा किया। आईजी अमरेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की 4-5 दिसम्बर 2025 की दरम्यानी रात मे सांकरा थाना के ग्राम बल्दीडीह मे एवं मई 2025 मे गरियाबंद जिले के ग्राम चरौदा मे करोड़ों की चोरी के करने वाले 05 आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। चोरी एवं डकैती का सरगना कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल अपने रिश्तेदारों के घरों मे ही चोरी करता था। वही बीते गरियाबंद जिले के ग्राम चरौदा मे हुए चोरी के मामले पर पुलिस ने93 लाख 33 हजार 104 रूपए के…
रायपुर: बस्तर में इमली की चटनी को काफी पसंद किया जाता है l यह चटनी खाने में बहुत स्वादिष्ठ होती है l सुकमा जिले में स्थानीय संसाधनों के उपयोग और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में बस्तर की प्रसिद्ध इमली से तैयार “इमली चटनी” को वन धन विकास केंद्र सुकमा के माध्यम से आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा रहा है। यह उत्पाद स्थानीय वनोपज का मूल्य संवर्धन करने के साथ-साथ बस्तर की पारंपरिक पहचान को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रयास है।…
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 23 जनवरी को होने वाले राजधानी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेेट स्टेडियम में भारत – न्यूजीलैण्ड टी-20 मैच के आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक ली। कलेक्टर ने कहा यह छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। अतः मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित रहें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसे आयोजन हमारे क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे हैं इसलिए प्रशासन की ओर से एसओपी का अवश्य पालन किया जाए। यह तैयारी रखें कि आपदा के समय क्या किया जाए इसकी कार्ययोजना बनाएं। आम जनता से आयोजकों…
Aaj Ka Panchang 20 January 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 20 जनवरी 2026, मंगलवार है. आज श्रावण नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले पंचांग देखा जाता है ताकि अच्छे कार्य के लिए मुहूर्त देखा जा सके. क्योंकि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य का शुभ फल प्राप्त होता है. ध्यान रखें कि राहुकाल में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज यानि 20 जनवरी को राहुकाल का समय शाम को 3 बजकर 12 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. आज से पंचक भी…