नई दिल्ली, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद में दिया गया भाषण हम सभी को आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ाएगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार संसद के बजट सत्र के पहले दिन महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने जो अभिभाषण दिया है उसमें उन्होंने गुरुवर रविंद्रनाथ टैगोर की बात दोहराते हुए कहा है आजादी तब तक अधूरी है जब तक आत्मनिर्भर जीवन न जिया जाए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार महामहिम का य़ह भाषण हमें आत्मनिर्भर की राह में और आगे चलने के लिए एक नई प्रेरणा देगा।…
Author: Hasina
खैरागढ़। चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में सत्रहवां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका रहे। अपने संबोधन में उन्होंने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अब यह संस्थान “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़” के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएंगी। राज्यपाल ने कहा कि इंदिरा सिंह संगीत प्रेमी थीं और उनके असामयिक निधन के बाद खैरागढ़ के तत्कालीन राजा ने पुत्री की स्मृति में अपना राजमहल दान कर इस…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करने वाली हैं। लेकिन उससे पहले 29 जनवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का Economic Survey संसद में पेश किया जाएगा। बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। बता दें कि इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार की जाने वाली एक सालाना रिपोर्ट है, जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार गाइड करते हैं। यह रिपोर्ट बीते वित्त वर्ष की आर्थिक स्थिति का पूरा आकलन करती है। इकोनॉमिक सर्वे में GDP ग्रोथ, महंगाई, अलग-अलग सेक्टरों का प्रदर्शन, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे पहलू शामिल होते…
Aaj Ka Panchang 29 january 2026: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकदशी तिथि है। इस दिन को अति शुभ माना जा रहा है। आज जया एकादशी का व्रत है। ये एकादशी व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्रदान करती है साथ ही, आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है। यह व्रत बहुत ही फलदायी और शुभ माना गया है। आज रवि योग का निर्माण हो रहा है जो कि सुबह कुछ समय के लिए रहेगा। वहीं आज भद्रा का भी साया रहेगा और इसे एक अशुभ मुहूर्त माना जाता है। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा…
29 January 2026 Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 28 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज जया एकादशी का व्रत किया जाएगा। जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे।…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात कर राज्य में खेलों के प्रशिक्षण तथा खेल अधोसंरचना को मजबूत करने राज्य शासन के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मांडविया को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खेलो इंडिया योजनांतर्गत कुल 23 अधोसंरचनाओं के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे गए हैं। उन्होंने इनकी स्वीकृति का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री साव ने डॉ. मांडविया से राज्य शासन के प्रस्ताव के…
राजनांदगांव। जिला न्यायालय में एक बार फिर बम लगाए जाने को लेकर एक ईमेल आने के बाद यहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे बमनिरोधी दस्ते ने न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर घंटो बम की तलाश की लेकिन यहां कोई बम नहीं मिला। आज जिला न्यायालय परिसर को आरडीएक्स के माध्यम से विस्फोट करके उड़ये जाने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के जरिये भेजा गया ई-मेल प्राप्त हुआ। न्यायालय परिसर में बम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और बम डिफ्यूज स्कर्ट को तत्काल मौके पर भेजा गया। बामनिरोधी दस्ते ने मेटल डिटेक्टर और डॉग…
00 नई दिल्ली में आयोजित जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय नीति संवाद में उप मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कार्यों की जानकारी दी, सस्टेनेबल पेयजल आपूर्ति के लिए दिए सुझाव 00 केंद्र सरकार और राज्यों के बीच पंचायतों को हस्तांतरित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव पर मंथन रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल सेवाओं के प्रभावी संचालन एवं अनुरक्षण के लिए आयोजित मिनिस्टर्स लेवल पॉलिसी डायलॉग ऑन सस्टेनेबल ओएंडएम ऑफ रुरल ड्रिंकिंग वाटर सर्विसेस में शामिल हुए। नई दिल्ली में आज आयोजित इस महत्वपूर्ण नीति…
00 उप मुख्यमंत्री अरुण साव की नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात 00 बिलासपुर बायपास, मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग का विस्तार रायपुर तक करने तथा भारतमाला परियोजना अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर 6-लेन मार्ग स्वीकृत करने का किया अनुरोध 00 13 राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं 8 सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी किया आग्रह रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मंजूर करने का आग्रह किया।…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों और 255 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पुलिस आवासीय भवनों तथा थाना भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पुलिस के जवानों को इस विशेष पहल के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत सौभाग्य का है, क्योंकि 255 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रेजेंटेशन के माध्यम से हमने देखा कि साइबर थाना, एसडीओपी कार्यालय,…