दुर्ग – जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में महासमुंद निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगाने का भरोसा दिलाकर बड़ी रकम हड़प ली थी। मामला थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र का है। नौकरी का झांसा देकर वसूली गई बड़ी रकम जानकारी के अनुसार अंजोरा निवासी सचिन मालगी ने 29 अगस्त 2025 को सिटी कोतवाली दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी विकास चंद्राकर ने उसे शासकीय चिकित्सक की…
Author: Hasina
बीजापुर । नगर में अवैध अतिक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड-12 में नया बस स्टैंड के पीछे अवैध कब्जे का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब वार्ड-7 शांतिनगर में नया मामला सामने आ गया है। यहां नगर निगम से शोकॉज नोटिस मिलने के बावजूद ठेकेदार द्वारा अवैध निर्माण कार्य जारी रखा गया है, जिससे वार्डवासियों में भारी नाराजगी है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड-7 शांतिनगर स्थित डंप यार्ड के पास ठेकेदार द्वारा लाखों रुपये की लागत से बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया…
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुलिस पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 11 पुलिस अफसरों को सम्मानित किया गया हैए जो राज्य पुलिस के लिए गर्व की बात है। सबसे खास उपलब्धि यह रही कि छत्तीसगढ़ के एएसआई रामअवतार सिंह राजपूत को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से नवाजा गया है। वे वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। लंबे समय से ईमानदारी] अनुशासन और निष्ठापूर्वक सेवा देने के लिए उन्हें यह…
कोतबा में मुख्यमंत्री से मिले स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक-कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि 12 सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री का सकारात्मक आश्वासन कोतबा। छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 24 जनवरी 2026 को कोतबा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़ी 12 सूत्रीय मांगों, ज्वलंत समस्याओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों को उनके समक्ष रखा। इस अवसर पर पीएम सेजेश कोतबा दल की उपस्थिति में संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष शर्मा, शिक्षक साथी राममोहन नाथ, मनीष मित्रा एवं धनेश्वर पैंकरा उपस्थित रहे।…
कोरिया।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विवादित हो गया। पोड़ी स्कूल परिसर में आयोजित डांस प्रोग्राम में फिल्मी गानों पर डांसरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी डांसरों पर नोट उड़ाते और उनके साथ डांस करते दिखाई दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए कोरबा की नाचा पार्टी को 10 लाख रुपये में बुलाया गया था। कार्यक्रम में तीन-चार डांसर शामिल थीं। पंचायत की महिला सरपंच पार्वती देवी के पति बहादुर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रानीझाप गांव में एक विधवा महिला को कथित प्रेम प्रसंग की सजा देने के नाम पर अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया। आरोप है कि महिला को जूते-चप्पलों से पीटा गया और उसके चेहरे पर गोबर भी पोता गया। इस अमानवीय घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के खोडरी चौकी का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद…
रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस साल छत्तीसगढ़ के कुल 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार राज्य से किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है। छत्तीसगढ़ से एएसआई रामअवतार सिंह राजपूत को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। वे लंबे समय से अनुशासित, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए जाने जाते हैं। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सर्वोच्च पुलिस सम्मान प्रदान किया…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। नक्सलवाद, जो कभी छत्तीसगढ़ के लिए गंभीर चुनौती था, अब तेजी से समाप्ति की ओर अग्रसर है। प्रदेश के हर क्षेत्र में अब तेजी से विकास कार्य किए जा रह है। श्री साय आज जशपुर जिले के कोतबा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में लगभग 51.73 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कोतबा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन, तहसील लिंक कोर्ट की स्थापना, रेस्ट हाउस निर्माण,…
छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल लाने वाले बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में एक नया कानूनी मोड़ आया है. रायपुर सेशन कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया है, जिसने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत दी थी. पिछले साल एक स्पेशल CBI कोर्ट ने सबूतों की कमी या तकनीकी आधार पर भूपेश बघेल को इस मामले में बरी कर दिया था, जिस फैसले को अब सेशन कोर्ट ने पलट दिया है. कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी रिव्यू पिटीशन को स्वीकार कर लिया है, जिसका मतलब है कि अब भूपेश बघेल के खिलाफ फिर…
रायपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस इस वर्ष सोमवार, 26 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानीवासियों और पर्यटकों के लिए वन विभाग ने एक सुखद निर्णय लिया है। राजधानी रायपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नंदनवन जंगल सफारी सोमवार होने के बावजूद आम जनता के लिए खुली रहेगी। आमतौर पर नंदनवन जंगल सफारी प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहती है, लेकिन गणतंत्र दिवस पर लोगों की छुट्टी और पारिवारिक भ्रमण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने इस व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। विभाग को उम्मीद है कि इस विशेष अवसर पर…