Author: Knock India

महासमुंद। जिला महासमुंद में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 दिसंबर को कलेक्टर लंगेह द्वारा धान खरीदी केंद्र मोंगरापाली एवं धान खरीदी केंद्र गांजर का निरीक्षण किया गया। वहीं 11 दिसंबर को धान खरीदी केंद्र केवां का भी निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान तीनों धान खरीदी केंद्रों में गंभीर अव्यवस्था पाई गई। धान की स्टेकिंग सुव्यवस्थित तरीके से नहीं की गई थी, जिससे खरीदी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके साथ ही नए एवं पुराने बारदानों में समिति का मार्का एवं स्टेंसिल भी निर्धारित…

Read More

रायपुर। प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है। अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों तक के लिए टोकन ले सकते हैं।इससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने और टोकन प्राप्त करने में पर्याप्त समय मिलेगा तथा भीड़ और तकनीकी दबाव की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा 2 एकड़ एवं 2 एकड़…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ा तोहफा दिया है। श्रम विभाग ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 13 श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत कुल 21,209 पात्र श्रमिक हितग्राहियों को 20 करोड़ 19 लाख 98 हजार 515 रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह और विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजधानी रायपुर में बस्तर ओलंपिक में शामिल होने के लिए आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का स्वागत किया। रायपुर विमानतल पर आयोजित इस स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री, मंत्री और विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री को आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि बस्तर की धरती ने अब संघर्ष और अशांति की छाया को पीछे छोड़ते हुए खेल और सांस्कृतिक उत्सव में नई पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि इस ओलंपिक के माध्यम से बस्तर के युवा प्रतिभाओं और…

Read More

New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान सांस्कृतिक अंदाज और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परंपरा का सुंदर मिश्रण देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने श्लोक “स्वागतम् ते महायोगिन्, स्वागतम् ते महात्मनः। यत्र यत्र रघुनाथो, तत्र तत्र शुभं भवेत्॥” के माध्यम से केंद्रीय मंत्री का हार्दिक अभिनंदन किया। छत्तीसगढ़, जिसे माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, में अमित शाह के आगमन को ऐतिहासिक महत्व का बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की धरती…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण स्थल पर शिला-स्थापना कर जिले को एक ऐतिहासिक सौगात दी। इसके साथ ही जिले में चिकित्सा सुविधाओं के एक नए युग का सूत्रपात हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। शिला-स्थापना के साथ ही कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य मानचित्र में विकास का एक नया अध्याय जुड़ गया है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले का स्वास्थ्य ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ विकसित होंगी तथा आम…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन्स में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी गारंटियों पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ की जनता ने जो सेवा का अवसर दिया, उसे सरकार ने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। दो वर्षों में जनता का भरोसा और अधिक सशक्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार के गठन के दूसरे ही दिन 18 लाख से अधिक…

Read More

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू में शुक्रवार तड़के एक प्राइवेट ट्रैवल बस के खाई में गिरने से 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 23 से अधिक घायल हो गए। यह हादसा चिंतूर-नारेदुमिल्ली घाट रोड पर हुआ, जब ड्राइवर कथित तौर पर एक तीखे मोड़ पर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और सेफ्टी वॉल से टकराने के बाद बस खाई में गिर गई। बस में दो ड्राइवरों सहित 37 लोग सवार थे और यह भद्राचलम जा रही थी। सभी यात्री चित्तूर जिले के थे और अरकू से तेलंगाना में भद्राचलम मंदिर जा रहे थे। पीड़ित उत्तरी आंध्र और…

Read More

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा एक्शन लिया है और उन चार फ्लाइट निरीक्षकों को निकाल दिया है, जो कि इंडिगो की सुरक्षा और ऑपरेशनल मानकों के लिए जिम्मेदार थे। डीजीसीए ने यह कदम एयरलाइन की ओर से इस महीने की शुरुआत में हजारों फ्लाइट्स रद्द करने के कारण उठाया है। इसके अलावा विमानन नियामक ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को दोबारा समन भेजा है और उन्हें शुक्रवार को अधिकारियों के समक्ष फिर से पेश होने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण और निगरानी ड्यूटी में लापरवाही…

Read More

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री शाह आज यानी शुक्रवार शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे राजधानी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन यानी शनिवार दोपहर 12 बजे गृह मंत्री शाह जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उसके बाद जगदलपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने आज जगदलपुर के स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने समूचे बस्तर संभाग के…

Read More