जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी धीरेंद्र रात्रे को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 64(2) M, 65(1), 87 एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 आईटी एक्ट 67 ( क ) 67 ( ख ) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी युवक, नाबालिग लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को युवक धीरेंद्र रात्रे ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को…
Author: Knock India
रायगढ़। भारत के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा ढांचे में एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करते हुए, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में NTPC तलाईपल्ली कोयला खनन परियोजना में अपनी नई यूनिट तैनात की। इस समारोह में देश की सबसे तेजी से बढ़ती कैप्टिव कोयला खदानों में से एक में CISF की 362वीं यूनिट का परिचालन शुरू हुआ। स्वीकृत 265 कर्मियों की संख्या में से पहले चरण में 101 कर्मियों की तैनाती की गई है, यह तैनाती एक सुनियोजित योजना के तहत की गई है जो परियोजना के संचालन के विस्तार और खदान में विकसित किए जा रहे CISF…
रायपुर। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य अनुरूप छत्तीसगढ़ में न केवल तेजी से अधोसंरचनाएं विकसित हो रही है, बल्कि सस्टेनबल डेवलपमेंट गोल के लक्ष्य को भी हासिल किया जा रहा है। विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ भारत के विकास इंजन के रूप में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति में डिफेंस, आईटी, एआई, ग्रीन एनर्जी जैसे नए क्षेत्रों को विशेष पैकेज दिया जा रहा है। राज्य में अब तक 7.69 लाख रूपए के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। राज्य में विकास, विश्वास और सुरक्षा का नया वातावरण बना है। राज्य…
Raipur. रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप लखपति दीदियां किस तरह अपने उद्यम से अपना संसार बदल रही हैं इसका सुंदर उदाहरण जिले के अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पचेड़ा में झरिया अल्कलाइन वाटर बाटलिंग प्लांट चलाने वाली शारदा समूह की महिलाएं हैं। इन्होंने एक छोटी सी शुरूआत करते हुए अपना व्यवसाय खड़ा कर चुकी हैं और झरिया के नाम से अपना ब्रांड बना चुकी हैं। राज्योत्सव-2025 में इस समूह के द्वारा अल्कलाइन वाटर की सप्लाई की गई है। आज इनके द्वारा करीब 22 लाख रूपए का व्यापार कर लिया गया है। यह सब अन्य महिलाओें के लिए…
Raipur. रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) की ओर से CSR के तहत ₹1 करोड़ 54 लाख का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह महत्वपूर्ण पहल प्रदेश में सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह राशि सीधे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) में जमा की जाएगी। कोष के माध्यम से राज्य के जरूरतमंद नागरिकों को चिकित्सीय उपचार, राहत सामग्री, आपातकालीन सहायता और अन्य…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IISD) और स्वनिति इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट “मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने शोधकर्ताओं के साथ राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रसार, ऊर्जा सुरक्षा, और सतत विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा दक्षता संबंधी नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। शोधकर्ताओं ने…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित भव्य 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि “मां महामाया की पावन भूमि हसौद में 251 कुंडों में एक साथ सम्पन्न हो रहा यह महायज्ञ छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊंचाई देता है।” मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा—“500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण…
रायपुर। नवा रायपुर में अगले महीने होने वाले साहित्य उत्सव के पहले प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए कहानी एवं कविता प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार भी मिलेंगे। जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जायेगा और सर्वोत्कृष्ठ कहानी तथा कविता को रायपुर साहित्य उत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिये जिलेवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी स्वरचित कविता और कहानी 30 दिसंबर 2025 तक जिले के नोडल अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते…
बस्तर। जगदलपुर में CM साय ने बस्तर ओलंपिक 2025 का उद्घाटन किया। इस संभाग स्तरीय आयोजन में बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव इन 7 जिलों के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, बस्तर में सरेंडर किए नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्य भी बस्तर ओलिंपिक में हिस्सा लिए हैं। अलग-अलग जिले के करीब 761 से ज्यादा सदस्य अलग-अलग खेल खेलेंगे। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, 7 जिलों की 7 टीमों के अलावा 8वीं टीम सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों की होगी। इस 8वीं टीम का नाम…
जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक का आज शुभारंभ हुआ, सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा, बस्तर चो पवित्र भूइं ने बस्तर ओलंपिक चो हरीक अउर खुबे हरीक के दखुक लाय आज एता इलेंसे। खेल, संस्कृति अउर जुवान बल चो ये जोड़ान नक्सलवाद ले मुक्त, शांतिपूर्ण अउर समृद्ध बस्तर चो उजर एतो दिन चो झलक आसे। जय बस्तर,जय छत्तीसगढ़। इस संभाग स्तरीय आयोजन में बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव इन 7 जिलों के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, बस्तर में सरेंडर किए नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्य भी बस्तर ओलिंपिक में…