बस्तर। जगदलपुर में CM साय ने बस्तर ओलंपिक 2025 का उद्घाटन किया। इस संभाग स्तरीय आयोजन में बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव इन 7 जिलों के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, बस्तर में सरेंडर किए नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्य भी बस्तर ओलिंपिक में हिस्सा लिए हैं।
अलग-अलग जिले के करीब 761 से ज्यादा सदस्य अलग-अलग खेल खेलेंगे। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, 7 जिलों की 7 टीमों के अलावा 8वीं टीम सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों की होगी। इस 8वीं टीम का नाम ‘नुआ बाट’ है।
IG ने कहा कि, साल 2024 में खिलाड़ियों की संख्या लगभग 350 थी। लेकिन इस बार ‘नुआ बाट’ टीम में लगभग 761 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलिंपिक में इनके भाग लेने से इनका मनोबल बढ़ेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




