Author: Knock India

रायपुर। रांची के बाद टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका से अगला मुकाबला रायपुर में बुधवार यानी 3 दिसंबर को खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज के इस दूसरे वनडे में जीत हासिल करके भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अबतक केवल एक ही वनडे मैच खेला गया है. इस मैदान पर केवल एक ही वनडे मैच खेला गया है. वो भी दो साल पहले जब न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी. 21 जनवरी 2023 को इस…

Read More

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर डेढ़ बजे बोईरदादर स्थित गोवर्धनपुर रोड शालिनी स्कूल के पास स्थित कंवर सामाजिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कंवर समाज प्रमुखों की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशल्या साय, भरत साय, अनंत राम पैंकरा, स्वधा साय, शांता साय शामिल होंगे। इसके अलावा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस महीने राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का माहौल काफी गर्म रहने वाला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी दिनों में प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक का समापन समारोह करेंगे। बस्तर ओलंपिक, जो कि राज्य के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रमुख आयोजन है, 2025 में स्थानीय खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। अमित शाह इस कार्यक्रम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे। सूत्रों के अनुसार,…

Read More

बीजापुर। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. जिले के सबसे पुराने शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय, भोपालपट्टनम मार्ग में स्थित शराब दुकान के कारण विद्यार्थियों को आय दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शराबी उनका रास्ता रोककर उन्हें परेशान करते हैं. शराबियों से तंग आकर आज कॉलेज के विद्यार्थियों और ABVP संगठन ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कॉलेज के मुख्य रास्ते पर मौजूद शराब दुकान को हटाने की मांग की है. छात्रों का आरोप है कि छुट्टी के समय शराब दुकान के पास कुछ लोग खुलेआम शराब पीते हैं और…

Read More

रायपुर। रांची में पहले एकदिवसीय मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली है। जानकारी के मुताबिक़ सभी खिलाडी चार्टर्ड प्लेन से सीधे माना स्थित विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहाँ से वे सीधे होटल के लिए रवाना होंगे। सम्भवतः कल टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। टीम इण्डिया के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी पहुँच रहें है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ये मैच रायपुर के…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिले में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत बिना वैध अनुज्ञप्ति के दवाओं के भंडारण एवं संचालन से संबंधित दो महत्त्वपूर्ण मामलों में विशेष न्यायालय द्वारा कठोर दंड सुनाए गए हैं। पहले विशेष प्रकरण (औषधि) क्रमांक 01/2024 में आरोपी मनीष पूरन विश्वास (वार्ड 04, झरनीपारा, ग्राम तिलई) को अधिनियम की धारा 18(ए) सहपठित धारा 28 के उल्लंघन में दोषी पाते हुए 6 माह सश्रम कारावास एवं 20,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। दूसरे विशेष प्रकरण (औषधि) क्रमांक 05/2024 में आरोपी प्रणव दत्त पांडेय (निवासी बिलासपुर रोड, बलौदा) को धारा 18(ए), 18(सी) सहपठित धारा 28 तथा धारा…

Read More

धमतरी। जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। को ग्राम खपरी-जोरातराई से छाती की ओर ले जाये जा रहे लगभग 168 कट्टा (68.20 क्विंटल) धान कोचिया धनेश्वर सिंह पिता रामचंद सिंह, निवासी सेमरा (सि.), सिलौटी द्वारा किसानों से अवैध रूप से खरीदा गया पाया गया। धान से भरे ट्रैक्टर को मौके पर रोककर जांच की गई, जिसमें कोचिये द्वारा किसी भी प्रकार का अनुमति पत्र अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत मंडी शुल्क एवं वैधता की जांच के लिए वाहन तथा धान को मंडी नियमों के तहत जब्त…

Read More

रायपुर। भारत में जल हमेशा से जीवन, संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी रहा है। लेकिन समय के साथ बदलते मौसम, अनियमित वर्षा और भूजल स्तर में लगातार गिरावट ने गाँवों में पानी की उपलब्धता को चुनौतीपूर्ण बना दिया। इसी पृष्ठभूमि में देशभर में शुरू हुए “अमृत सरोवर” अभियान ने जल-संरक्षण को एक नए स्वरूप और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया है। यह सिर्फ एक तालाब निर्माण कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, पर्यावरण-संरक्षण और ग्रामीण विकास का समन्वित मॉडल बन चुका है। अमृत सरोवर -सोच से साकार तक प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रारंभ हुए इस राष्ट्रीय मिशन का उद्देश्य प्रत्येक…

Read More

रायगढ़। निर्मला कहती हैं, इस साल धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था पहले से बेहतर है। तौल सटीक है लाइन नहीं लगानी पड रही है, भीड़ भी नहीं होती। किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ता, स्टाफ सहयोगी है। व्यवस्था साफ और सुचारू रूप से संचालित है। किसानों को सम्मान मिल रहा है। यह बदलाव उनके लिए राहत जैसा है। उन्होंने कहा कि इसी से बेटी की पढ़ाई पूरी हुई। उनकी बेटी इंजीनियरिंग कर चुकी है और अब UPSC की तैयारी कर रही है। आमदनी नहीं, बल्कि सरकार पर है भरोसा ग्राम अछोटा की किसान निर्मला देवांगन सुबह-सुबह 60 क्विंटल धान लेकर…

Read More

धमतरी। धमतरी शहर इन दिनों नई पहचान गढ़ रहा है—कलात्मकता, स्वच्छता और सांस्कृतिक जीवंतता से भरी एक आकर्षक नगरी। जिला प्रशासन और नगर पालिका निगम द्वारा पिछले महीने प्रारंभ किया गया अभिनव कार्यक्रम ‘चमकारी – अपनी कला का करे प्रदर्शन और अपने शहर को सुंदर बनाए’ अब शहर की सूरत बदलने लगा है। इस अभियान ने धमतरी के युवाओं, कलाकारों और विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा भर दी है, जिसके परिणाम आज शहर की हर गली–मुख्य मार्गों पर दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं था; बल्कि नागरिकों में स्वच्छ वातावरण, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक चेतना…

Read More