छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खाद की जमाखोरी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गड़बड़ी पाए जाने पर सीधे जेल भी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया संकट के कारण रासायनिक उर्वरकों की कमी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार पूरी तरह सजग है। खाद की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने…
Author: Knock India
वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा शहर के सुभाष चौक स्थित पुष्पलता उद्यान के समीप छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित 1×5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी उपकेंद्र (सीडीईएफ कॉलोनी) का फीता काटकर लोकार्पण किया। लगभग 1.90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वपूर्ण विद्युत अधोसंरचना परियोजना को उन्होंने क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। कोरबा शहर में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मंत्री श्री देवांगन द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों को यह परियोजना और भी मजबूती प्रदान करती है। लोकार्पण…
मेगा हेल्थ कैंप एक प्रमुख निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है, जहाँ नामी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर कैंसर, हृदय रोग, स्त्री रोग, और नेत्र रोग जैसी बीमारियों का मुफ्त इलाज, जांच और दवाइयां प्रदान करते हैं। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण और आधुनिक जांचकी सुविधाएं भी मिलती हैं। लाल आतंक की समाप्ति के इस दौर में जब क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना है, तब प्रशासन की पहुँच अंतिम छोर के व्यक्ति तक आसान हुई है। जिला प्रशासन सुकमा और बेंगलुरु के एनटीआर फाउंडेशन के साझा प्रयासों से आयोजित दो दिवसीय सुपर स्पेशलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का…
छत्तीसगढ़ में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 ने देशभर के जनजातीय समुदायों के खिलाड़ियों को एक साझा मंच पर एकत्रित किया, जहाँ अलग-अलग स्तर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुछ के लिए यह बहु-खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का पहला अनुभव था, तो कुछ के लिए यह उनके उभरते हुए करियर का अगला महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस उद्घाटन संस्करण में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 3800 खिलाड़ियों ने नौ खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा की। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में कुल 106 स्वर्ण पदक दांव…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि बस्तर समेत पूरे राज्य में नक्सलवाद समाप्त हो चुका है और अब शांति स्थापित…
कानपुर: कानपुर पुलिस ने 31 मार्च को बिना अनुमति किडनी ट्रांसप्लांट करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस गिरोह ने मेरठ की पारुल तोमर के लिए बिहार के युवक आयुष को ₹6 लाख का लालच देकर किडनी देने के लिए राजी किया था. यह पूरा सौदा टेलीग्राम ग्रुप के जरिए हुआ, लेकिन युवक को तय रकम से कम पैसे मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया. जांच में मेरठ के अल्फा अस्पताल के कथित डॉक्टर अफजल और अन्य स्टाफ की संलिप्तता सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. कानपुर पुलिस ने…
Thane: महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के एक परिवार से कथित तौर पर 1.66 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ठगी की गई। एक आदमी ने उनके “काले जादू” के डर का फ़ायदा उठाया और उन्हें बड़े-बड़े रीति-रिवाज़ों और तीर्थयात्राओं के ज़रिए भगवान के इलाज का वादा किया। एक अधिकारी ने बताया कि कासरवडावली पुलिस ने 2 अप्रैल को मुंबई के अंधेरी में रहने वाले मंजूनाथ शेट्टी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की। परिवार का आरोप है कि उन्हें एक रिश्तेदार के किए गए “काले जादू को बेअसर” करने के लिए दो साल तक आरोपी को पैसे देने के लिए बहला-फुसलाया गया। शिकायत…
श्रीनगर: रामबन जिले में पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण सोमवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोनों दिशाओं में, जम्मू से श्रीनगर की ओर और इसके विपरीत, रोक दी गई है, क्योंकि भूस्खलन और पत्थर गिरने से करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच दोनों सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। यातायात विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक एनएच-44 की मरम्मत पूरी तरह से नहीं हो जाती, तब तक इस पर यात्रा…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के विरुद्ध पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी है। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। एसपी अजय कुमार के मुताबिक, पतरातू और कुजू क्षेत्र में लंबे समय से अपराधी गिरोह सक्रिय थे जो व्यापारियों और माइनिंग कंस्ट्रक्शन साइट्स से लेवी वसूली व रंगदारी के जरिए लोगों में दहशत फैला रहे थे।…
मुंबई: मलाड पूर्व दिंडोशी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संतोष नगर मार्केट में रविवार रात दो गुटों मारपीट होने से तनाव की स्थिति बन गई। मलाड में जब लोग अपने-अपने घरों में थे, तभी अचानक शोर उठा, माहौल बिगड़ा और देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए। बहस से शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसा में बदल गया। संतोष नगर मार्केट में हालात इस कदर बिगड़ गए कि मुंबई पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ट्रामा केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दिंडोशी पुलिस स्टेशन ने मामले में 5…