Author: Knock India

New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा में आज रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) के विभिन्न प्रतिवेदनों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाइयों का व्यापक और विस्तृत विवरण सदन के पटल पर रखा। देश की विकास यात्रा को गति देने वाली अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ने न केवल सरकार की पारदर्शिता को उजागर किया, बल्कि जनकल्याण एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी मजबूत तरीके से सामने रखा। सांसद अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में ऊर्जा, सड़क, रेलवे और वस्त्र उद्योग से जुड़ी प्रमुख राष्ट्रीय योजनाओं की समीक्षा के साथ यह बताया…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह और गति के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “धान खरीदी तिहार ने हमारे अन्नदाताओं के जीवन में अपार खुशियाँ भरी हैं।” प्रदेश में सुचारू और पारदर्शी तरीके से हो रही खरीद व्यवस्था ने किसानों में विश्वास बढ़ाया है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार किया है। प्रदेशभर में संचालित धान खरीदी महाअभियान के अंतर्गत अब तक 22.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा बनाए गए सभी पंजीकृत धान खरीद केंद्रों में खरीद की प्रक्रिया…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी कार्य सुचारू और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रहा है। बलरामपुर जिले में भी निर्बाध रूप से किसानों से धान खरीदी की जा रही है। बलरामपुर जिले के किसान धान खरीदी में पारदर्शिता से खुश है। जिले के ही विकासखंड के झलपी ग्राम पंचायत के शिव कुमार इस वर्ष धान खरीदी केंद्र पहुंचे उन्होंने बताया कि टोकन कटाने से लेकर धान बेचने तक की प्रक्रिया बेहद आसान और सरल रही। केंद्र पर पहुंचते ही कर्मचारियों ने तुलाई कर उनका 102 बोरी धान समर्थन मूल्य पर खरीदा। वे बताते हैं…

Read More

Raipur. रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में इस वर्ष के राज्य सेवा परीक्षा में विभिन्न पदों पर चयनित छत्तीसगढ़ सरस्वती शिक्षा संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर चयनित अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और मानवीय संवेदनाओं के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया। राज्यपाल ने कहा कि सार्वजनिक सेवा में चयनित अधिकारियों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि वे अपने कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता का निर्वहन करें। इसके साथ ही राज्य की जनता के…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने आज भोपाल में सिंचाई की नवीनतम तकनीक PIN (Pressure Irrigation Network) के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि पारंपरिक सिंचाई पद्धतियों की तुलना में यह प्रणाली कहीं अधिक कुशल, आधुनिक और जल संरक्षण के अनुरूप है। अपर मुख्य सचिव राजौरा ने प्रस्तुति के दौरान बताया कि जहाँ पारंपरिक नहर आधारित सिंचाई में लगभग 35 प्रतिशत एफिशिएंसी प्राप्त होती है, वहीं प्रेशर इरिगेशन प्रणाली में दक्षता बढ़कर 65 प्रतिशत तक पहुँच जाती है। इस तकनीक में प्रेशर आधारित पाइपलाइनों से…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार की शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच सौहार्द्र, सहयोग और विकासात्मक समन्वय को आगे बढ़ाने का प्रतीक मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय और मुख्यमंत्री मोहन यादव के बीच यह भेंट पूरी तरह औपचारिक और सौजन्यपरक रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच अंतर-राज्यीय सहयोग, प्रशासनिक आदान-प्रदान और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बताया गया कि मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कहा कि हमारी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों ने प्रदेश की बहनों के जीवन में नई समृद्धि और आत्मनिर्भरता का अध्याय जोड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जहां एक ओर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को अपना पक्का घर मिलने का सपना साकार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर, स्व-सहायता समूहों की मेहनतकश बहनें अब अपने श्रम और उद्योग से आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि स्व-सहायता समूहों की महिलाएं सेंटरिंग प्लेट और निर्माण सामग्रियों की आपूर्ति के क्षेत्र में सक्रिय हो रही हैं।…

Read More

बलरामपुर। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से धान लाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध धान से भरे ट्रक को पकड़ा गया। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक नंबर सीजी 29 एएफ 0480 में लगभग 400 बोरी अवैध धान लोड था, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के जिले की सीमा में लाया जा रहा था। प्रशासनिक टीम ने…

Read More

रायपुर। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला तेजी के साथ जारी हैं। पिछले माह के 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान में पांच दिसम्बर को सवेरे 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 लाख 39 हजार 433 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक 4 लाख 39 हजार 511 पंजीकृत किसानों ने धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा 5277 करोड़ रूपए जारी किए गए है। चालू खरीफ सीजन के लिए इस वर्ष 27 लाख 30…

Read More

रायपुर। सामाजिक विकास का वास्तविक आधार शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता का पहला कदम शिक्षा ही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंच पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभ से ही शिक्षा के स्तर को उन्नत करने के…

Read More