Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिलती दिख रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज 1 करोड़ 05 लाख रुपये के इनामी नक्सली रामधेर मज्जी सहित 12 हार्डकोर माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता त्याग दिया है। सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति, लगातार विश्वास-निर्माण की पहल और सुरक्षा बलों की संयुक्त रणनीति का यह बड़ा परिणाम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 4,000 से अधिक नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि नक्सलवाद की विचारधारा अपनी जमीन खो…
Author: Knock India
प्रदेश में गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और प्रस्तावों पर व्यापक परीक्षण करने के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के नगरीय विकास, रियल एस्टेट सेक्टर और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की इंक्रीमेंटल आधार पर गणना की वर्तमान प्रणाली को समाप्त कर दिया जाए। अब पुनः पूर्व प्रचलित उपबंध लागू होंगे, जिसके तहत नगर निगम क्षेत्र…
Bilaspur. बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर बिलासपुर उच्च न्यायालय में आज सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने याचिका पर सुनवाई की और मामले में बहस पूरी होने के बाद अपना फैसला रिजर्व कर लिया। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से याचिका के विरुद्ध बहस पेश की गई। ED ने अदालत को बताया कि मामले की गंभीरता और जांच की लंबित प्रकृति को देखते हुए जमानत देने का समय अभी उपयुक्त नहीं है। ED के वकीलों ने यह भी तर्क दिया कि आरोपित चैतन्य बघेल…
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्कूल बस ड्राइवर प्रहलाद कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवर सुबह उसकी लाश खून से लथपथ हालत में शराब दुकान के पास पाई गई। मृतक के गले में लगे आईकार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में प्रहलाद के शरीर पर धारदार हथियार से मारने के कई निशान पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले…
Raipur. रायपुर। रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई सड़क किनारे सोने की चेन लूट के मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने सफलता प्राप्त की। दोनों आरोपी- हसमुख महानंद और महिला आरोपी कौशिल्या महेश्वरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की सोने की चैन और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त कर ली गई है। इस लूट की कुल कीमत लगभग 2,50,000 रुपये बताई जा रही है। प्रकरण में संलिप्त तीसरा आरोपी अभी फरार है और…
Rajnandgaon. राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्रकार वार्ता शुरू हो गई है। https://youtu.be/ezm6-zeA_0c
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज प्रधान महालेखाकार कार्यालय में आयोजित ऑडिट पखवाड़ा 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह विशेष आयोजन लेखा परीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में 20 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया था। दो सप्ताह तक चले इस पखवाड़े में विभिन्न विभागों, लेखा परीक्षा विशेषज्ञों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। समापन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने संबोधित करते हुए कहा कि लेखा परीक्षा व्यवस्था किसी भी लोकतांत्रिक प्रणाली की बुनियाद है। उन्होंने…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। यह सत्र नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। चार दिनों के इस सत्र को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों की बैठकें लगातार जारी हैं, ताकि सत्र के दौरान उठने वाले सवालों, नीतियों और विपक्ष के संभावित हमलों का प्रभावी जवाब दिया जा सके। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “विजन 2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। यह सरकार सोने वाली नहीं, काम करने वाली…
Bhopal/Raipur. भोपाल/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके सरकारी निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, पारस्परिक सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच राजनीतिक, प्रशासनिक और विकासात्मक समन्वय को मजबूत करने पर भी बात की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध हमेशा से विशेष रहे हैं, जिन्हें और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी…
Kabirdham. कबीरधाम। कबीरधाम जिले का वर्षों पुराना सपना अब हकीकत बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को जिले में बनने वाले बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की सबसे बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है, जिसका भूमिपूजन 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों से किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमिपूजन आयोजन को भव्य,…