न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादियों का नेटवर्क अब अंतिम दौर में पहुंचता नजर आ रहा है। लगातार आत्मसमर्पण और सुरक्षा बलों के दबाव के चलते माओवादियों की संख्या तेजी से घटी है। हालांकि, कुछ कट्टर कैडर अब भी अंडरग्राउंड रहकर गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। बड़े कमांडरों के सरेंडर से पड़ा असर माओवादी कमांडर पापाराव के जगदलपुर में और PLGA इंचार्ज सोढ़ी केसा के तेलंगाना में आत्मसमर्पण के बाद संगठन को बड़ा झटका लगा है। इससे बस्तर में सक्रिय माओवादियों का नेटवर्क कमजोर हुआ है। IG का कड़ा संदेश बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने स्पष्ट कहा है…
Author: Knock India
न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बारिश से प्रभावित इस हाई-वोल्टेज मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए RCB को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। RCB ने बनाए 201 रन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रजत पाटीदार ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 32 रन बनाए। टिम डेविड और अन्य बल्लेबाजों के योगदान से RCB ने निर्धारित 20 ओवर…
न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से चल रही आंधी और बारिश की गतिविधियां अब पूरी तरह थम गई हैं। मौसम साफ होते ही राज्य में तेज धूप और गर्म हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को उमस और तपन का सामना करना पड़ रहा है। 42 डिग्री के पार जाएगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल से प्रदेश के प्रमुख संभागों—बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग—में तापमान तेजी से बढ़ेगा। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से…
CG News : बलरामपुर। जिले में नाबालिग छात्रा से बैड टच का मामला सामने आया है। यहां कोचिंग टीचर ने 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। CG News : जानकारी के मुताबिक, शिक्षक संजय चक्रवर्ती वाड्रफनगर में प्राइवेट कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शिक्षक ने सभी बच्चों की छुट्टी होने के बाद छात्रा को कोचिंग के लिए घर पर बुलाया था, जहां उसने छेड़छाड़ किया। छात्रा के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और उद्योगों के समन्वित विकास को प्राथमिकता दी है, वह आज ठोस परिणामों के रूप में सामने आ रही है। श्रम विभाग की योजनाओं में यह भावना स्पष्ट झलकती है कि श्रमिक केवल आर्थिक इकाई नहीं, बल्कि समाज की आधारशिला हैं। उनके जीवन में स्थायित्व, सम्मान और सुरक्षा लाना ही सच्चे विकास का संकेत है। 12 अप्रैल का यह विशेष अवसर उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के समर्पण, कार्यक्षमता और जनसेवा की भावना को याद करने का दिन है। आपके कुशल नेतृत्व…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान श्री हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी द्वारा कही जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमद्भागवत का मूल संदेश यही है कि कर्म ही सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि हमें सच्चाई और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहकर मानव जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीराम मंदिर में भगवान के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के प्रति समर्पित रहा है और उनके कार्य विशेष रूप से जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जशपुर…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट-2026 को संबोधित करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर देशभर से आए कुलपतियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पहली बार आयोजित इस एकदिवसीय सम्मेलन के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में नवाचारों का व्यापक आदान-प्रदान होगा, जो आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध…
सुभद्रा पहले गरीबी से जूझ रही थीं, लेकिन स्वयं सहायता समूह जुड़कर एवं ऋण लेकर उन्होंने खीरा की खेती शुरू की l खीरा की खेती से प्राप्त आय से आज वह ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं l बिलासपुर जिला के कोटा के ग्राम करका की सुभद्रा ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन, समूह की शक्ति और मेहनत साथ हो, तो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता का सपना आसानी से साकार किया जा सकता है। सुभद्रा समूह से जुड़कर खीरा की खेती कर आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ अब लखपति दीदी बन चुकी हैl सुभद्रा मुख्यमन्त्री श्री विष्णु देव…
CG Crime: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला के साथ रेप और हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने 8 दिन बाद चिरमिरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर 35000 रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को लेने के लिए सरगुजा पुलिस रवाना हो गई है। महामाया द्वार के समीप फुटपाथ पर आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला की जघन्य हत्या की थी। इस घटना को लेकर शहर में भारी आक्रोश था। CG Crime: प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली थी, 12 पसलियां भी टूटी बता दें कि, 2-3 अप्रैल की रात आरोपी महिला से…