जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें देश के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं, विशेषकर छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों पर केंद्रित रहते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। गौरतलब है कि “यूथ फेस्ट-2026” के तहत बीते दो दिनों 24-25 को जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य प्रस्तुतियां, स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट से संबंधित वर्कशॉप, फूड स्टॉल्स, कला एवं संस्कृति…
Author: Knock India
दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा, जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सहभागिता करते हुए 13 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने साहू समाज भवन पाटन में शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही ग्राम भरर पंचायत में शौचालय एवं शेड निर्माण तथा ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण के लिए…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपने जापान प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार की उद्योगोन्मुखी और निवेश प्रोत्साहनकारी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जापान तकनीकी दृष्टि से अग्रणी देश है और वहां की उन्नत…
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 872 जरूरतमंद नागरिकों को कुल 97 लाख 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान एवं उपमुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से जिले के जरूरतमंद नागरिकों के लिए स्वेच्छा अनुदान प्रदान करने का आग्रह किया था। जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से 402 हितग्राहियों को 45 लाख 25 हजार रुपए की सहायता स्वीकृत की गई। वहीं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने…
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं ट्रक की चपेट में आ गईं. हादसे में स्कूटी सवार एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं अपने विद्यालय करमडीहा स्कूल के लिए स्कूटी से निकली थीं. इसी दौरान मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि एक शिक्षिका ने मौके पर ही दम…
रायपुर; सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सेवा और समर्पण की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के हितग्राहियों को जनसंपर्क निधि से सहायता राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के 84 लाभार्थियों को कुल 5 लाख रुपये की राशि का वितरण किया गया। जनता की समस्याओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने वाले अग्रवाल ने यह राशि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, भजन मंडलियों, खिलाड़ियों और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद हेतु जारी की है। इसमें संस्थाओं को आवश्यक सामग्री जुटाने, मंडलियों को वाद्य यंत्र खरीदने, मेधावी…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हुगली पहुंचे, जहां उन्होंने हुगली नदी के तट पर समय बिताया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नाव में बैठकर फोटोग्राफी भी की और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में गंगा के महत्व को बताते हुए कहा कि हर बंगाली के दिल में गंगा का विशेष स्थान है और यह बंगाल की आत्मा में बहती है। उन्होंने इसे सभ्यता की शाश्वत चेतना का प्रतीक बताते हुए मां गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। तस्वीरों में प्रधानमंत्री नाव पर कैमरा लिए…
MP News: मध्य प्रदेश में लगातार बाल विवाह के खिलाफ लगातार मुहिम जारी है. महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है. इसके साथ ही इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश भी जारी है. इंदौर में ऐसी एक शादी को रुकवाया गया. इसमें भाई की शादी के लिए नाबालिग बहन का विवाह 42 साल के शख्स से कराया जा रहा था. क्या है पूरा मामला? महिला एवं बाल विकास विभाग को हेल्पलाइन नंबर पर इंदौर जिले के राऊ क्षेत्र के रंगवासा गांव में बाल विवाह की सूचना मिली. प्रशासनिक टीम मौके पर…
MP News: भोपाल और इंदौर मेट्रो में सुविधा का विस्तार होने जा रहा है. फेयर कलेक्शन को अपग्रेड किया जा रहा है. दोनों शहरों में 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम को लागू किया जा रहा है. इसके साथ ही यात्रियों को टिकट और वॉलेट रिचार्ज करने पर छूट मिलेगी. अब तक मैन्युअली किराया वसूला जाता था, जिसे आने वाले दिनों में ऑनलाइन वसूल किया जाएगा.
रायपुर। रवि भवन में आज गोल बाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी की टीम के साथ उपस्थिति में “संवाद से समाधान” अंतर्गत व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर व्यापारी संघ पदाधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बैठक में भवन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से परिसर में चारों ओर CCTV कैमरे लगाने एवं अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से वाहनों…