रायपुर। रवि भवन में आज गोल बाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी की टीम के साथ उपस्थिति में “संवाद से समाधान” अंतर्गत व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर व्यापारी संघ पदाधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बैठक में भवन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से परिसर में चारों ओर CCTV कैमरे लगाने एवं अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से वाहनों की चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा तथा संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्यवाही संभव हो सकेगी।
इसके अतिरिक्त व्यापारियों द्वारा सेकेंड हैंड मोबाइल की खरीदी-बिक्री से संबंधित समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारी संघ अध्यक्ष ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें यथासंभव लागू किया जाएगा। साथ ही, भवन के समग्र विकास एवं सुरक्षा के लिए भविष्य में भी नियमित बैठकें आयोजित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में व्यापारी वर्ग की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जो बाजार की सुरक्षा और व्यवस्था के प्रति उनकी सजगता को दर्शाती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




