राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर उनके परिवार की वार्षिक आय 01 लाख रूपये या उससे अधिक आय अर्जित करने में सक्षम बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जिसके तहत् बालोद जिले में 20 हजार 982 लखपति दीदी बनायी गई है। इसके विस्तृत स्वरूप में लखपति ग्राम की अवधारणा भी विकसित की गई है जो कि ग्रामीण विकास की एक ऐसी दूरदर्शी सोच है, जिसके केंद्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक उन्नति है। बालोद जिले में इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि…
Author: Knock India
जिन हाथों ने कभी बंदूक थामकर हिंसा की मार्ग अपनाया था, अब वहीं हाथ अपने हुनर का कमाल दिखा रहे हैं। भानुप्रतापपुर के पास ग्राम चौगेल के पुनर्वास केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा हुनर दिखाते हुए काष्ठ कला से नेम प्लेट, छत्तीसगढ़ शासन का ‘लोगो’, ग्राम पंचायतों के लिए बोर्ड, बच्चों के लिए की-रिंग सहित अन्य सजावटी सामग्री तैयार की जा रही है, साथ ही कपड़े का थैला, कार्यालयों के लिए बस्ता भी तैयार किया जा रहा है। सरकार द्वारा घोषित नक्सल पुनर्वास नीति के तहत कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कांकेर द्वारा…
CG NEWS : रायपुर : रायपुर में चर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले में जेल में बंद रही सौम्या चौरसिया और तांत्रिक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (केके) अब रिहा हो गए हैं। हाईकोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन शर्त यह थी कि केस में चालान पेश होने के बाद ही रिहाई होगी। अब आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा पूरक चालान पेश किए जाने के बाद दोनों को जेल से बाहर आने का रास्ता मिल गया। CG NEWS : बुधवार को EOW ने रायपुर की स्पेशल कोर्ट में करीब 1500 पन्नों का…
Raipur. रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि वे मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आई-गॉट ट्रेनिंग कार्यक्रम से अपने विभाग को अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड कर लें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ऑन-बोर्ड हो जाये मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होने को कहा है। राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी आवश्यकता अनुसार विभागीय स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षित किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा है कि वे अपने-अपने विभाग की आवश्यकता अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों के लिए…
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में विभिन्न ग्रामो से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लाचार दिव्यांग के पास जाकर उसकी गुहार सुनी और समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। तहसील टुंडरा अंतर्गत ग्राम खपरीडीह निवासी दिव्यांग हृदय केवट अपनी गंभीर बीमारियों और पारिवारिक उपेक्षा से त्रस्त होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। हृदय केवट ने अत्यंत भावुक होकर बताया कि शारीरिक अक्षमता के कारण वे बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन उनके अपने ही परिवार के सदस्य, जिनमें उनकी माता और छोटा भाई शामिल हैं, न तो उनके…
बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और डराने वाला मामला सामने आया है, (Blackmailing) जहाँ आधुनिक तकनीक यानी एआई (AI) का इस्तेमाल कर एक परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की गई। एक शख्स ने पहले तो कीर्तन सिखाने के बहाने परिवार में जगह बनाई और फिर एआई के जरिए महिला की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों की वसूली शुरू कर दी। आरोपी की दहशत इतनी बढ़ गई थी कि उसने तलवार की नोक पर पैसे वसूले और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर…
US Iran CeaseFire: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच 40 दिनों तक चली जंग के बार सीजफायर हो चुका है. भारतीय समय अनुसार बुधवार सुबह करीब 4 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीजफायर का ऐलान किया है. ट्रंप की पोस्ट के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने एक पोस्ट में बताया कि दोनों देश जंग रोकने के लिए तैयार हो चुके हैं. दोनों देशों के इस फैसले के बाद दुनियाभर ने राहत की सांस ली है. दूसरी तरफ अमेरिका में इस सीजफायर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान ने दावा किया है…
Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में शुरू जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी थीं. लेकिन मंगलवार की रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा कर दी. इसके बाद कच्चे तेल की कीमत भरभराकर गिर गई. इसके बाद सबके मन में एक ही सवाल पैदा होने लगा कि क्या अब पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हो जाएगी. फिलहाल, अभी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है. पेट्रोल-डीजल को लेकर भारत की तीन प्रमुख तेल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और…
कभी नक्सल प्रभाव और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जिन गांवों के लोग अपने ही क्षेत्र में सीमित रहने को विवश थे, आज वही ग्रामीण निर्भय होकर शहरों तक आवागमन कर रहे हैं। माओवाद के खात्में और सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ होने के साथ-साथ शासन की जनहितकारी योजनाओं ने सुकमा जिले के दूरस्थ अंचलों में विकास की नई इबारत लिखनी शुरू कर दी है। इसी परिवर्तन का सशक्त उदाहरण मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के रूप में सामने आया है, जिसने वनांचल और अंदरूनी क्षेत्रों के जनजीवन को नई गति प्रदान की है। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम…
सरकार की “एक जिला एक उत्पाद” योजना अब धरातल पर किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी क्रम में बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम बघमरा के युवा प्रगतिशील किसान श्री आकाश चंद्राकर ने अदरक की खेती के माध्यम से सफलता की एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ते हुए आकाश चंद्राकर ने “एक जिला एक उत्पाद” योजना से प्रेरित होकर अपने लगभग ढाई एकड़ खेत में अदरक की खेती की शुरुआत की। वैज्ञानिक पद्धतियों और बेहतर प्रबंधन के साथ की गई इस खेती से उन्हें उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त हुआ। साथ ही…