Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजधानी रायपुर में बस्तर ओलंपिक में शामिल होने के लिए आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का स्वागत किया। रायपुर विमानतल पर आयोजित इस स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री, मंत्री और विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री को आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि बस्तर की धरती ने अब संघर्ष और अशांति की छाया को पीछे छोड़ते हुए खेल और सांस्कृतिक उत्सव में नई पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि इस ओलंपिक के माध्यम से बस्तर के युवा प्रतिभाओं और…
Author: Knock India
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान सांस्कृतिक अंदाज और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परंपरा का सुंदर मिश्रण देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने श्लोक “स्वागतम् ते महायोगिन्, स्वागतम् ते महात्मनः। यत्र यत्र रघुनाथो, तत्र तत्र शुभं भवेत्॥” के माध्यम से केंद्रीय मंत्री का हार्दिक अभिनंदन किया। छत्तीसगढ़, जिसे माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, में अमित शाह के आगमन को ऐतिहासिक महत्व का बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की धरती…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण स्थल पर शिला-स्थापना कर जिले को एक ऐतिहासिक सौगात दी। इसके साथ ही जिले में चिकित्सा सुविधाओं के एक नए युग का सूत्रपात हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। शिला-स्थापना के साथ ही कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य मानचित्र में विकास का एक नया अध्याय जुड़ गया है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले का स्वास्थ्य ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ विकसित होंगी तथा आम…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन्स में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी गारंटियों पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ की जनता ने जो सेवा का अवसर दिया, उसे सरकार ने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। दो वर्षों में जनता का भरोसा और अधिक सशक्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार के गठन के दूसरे ही दिन 18 लाख से अधिक…
विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू में शुक्रवार तड़के एक प्राइवेट ट्रैवल बस के खाई में गिरने से 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 23 से अधिक घायल हो गए। यह हादसा चिंतूर-नारेदुमिल्ली घाट रोड पर हुआ, जब ड्राइवर कथित तौर पर एक तीखे मोड़ पर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और सेफ्टी वॉल से टकराने के बाद बस खाई में गिर गई। बस में दो ड्राइवरों सहित 37 लोग सवार थे और यह भद्राचलम जा रही थी। सभी यात्री चित्तूर जिले के थे और अरकू से तेलंगाना में भद्राचलम मंदिर जा रहे थे। पीड़ित उत्तरी आंध्र और…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा एक्शन लिया है और उन चार फ्लाइट निरीक्षकों को निकाल दिया है, जो कि इंडिगो की सुरक्षा और ऑपरेशनल मानकों के लिए जिम्मेदार थे। डीजीसीए ने यह कदम एयरलाइन की ओर से इस महीने की शुरुआत में हजारों फ्लाइट्स रद्द करने के कारण उठाया है। इसके अलावा विमानन नियामक ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को दोबारा समन भेजा है और उन्हें शुक्रवार को अधिकारियों के समक्ष फिर से पेश होने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण और निगरानी ड्यूटी में लापरवाही…
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री शाह आज यानी शुक्रवार शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे राजधानी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन यानी शनिवार दोपहर 12 बजे गृह मंत्री शाह जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उसके बाद जगदलपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने आज जगदलपुर के स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने समूचे बस्तर संभाग के…
जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी धीरेंद्र रात्रे को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 64(2) M, 65(1), 87 एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 आईटी एक्ट 67 ( क ) 67 ( ख ) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी युवक, नाबालिग लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को युवक धीरेंद्र रात्रे ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को…
रायगढ़। भारत के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा ढांचे में एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करते हुए, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में NTPC तलाईपल्ली कोयला खनन परियोजना में अपनी नई यूनिट तैनात की। इस समारोह में देश की सबसे तेजी से बढ़ती कैप्टिव कोयला खदानों में से एक में CISF की 362वीं यूनिट का परिचालन शुरू हुआ। स्वीकृत 265 कर्मियों की संख्या में से पहले चरण में 101 कर्मियों की तैनाती की गई है, यह तैनाती एक सुनियोजित योजना के तहत की गई है जो परियोजना के संचालन के विस्तार और खदान में विकसित किए जा रहे CISF…
रायपुर। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य अनुरूप छत्तीसगढ़ में न केवल तेजी से अधोसंरचनाएं विकसित हो रही है, बल्कि सस्टेनबल डेवलपमेंट गोल के लक्ष्य को भी हासिल किया जा रहा है। विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ भारत के विकास इंजन के रूप में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति में डिफेंस, आईटी, एआई, ग्रीन एनर्जी जैसे नए क्षेत्रों को विशेष पैकेज दिया जा रहा है। राज्य में अब तक 7.69 लाख रूपए के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। राज्य में विकास, विश्वास और सुरक्षा का नया वातावरण बना है। राज्य…