मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस दुर्घटना में श्रमिकों के निधन एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को…
Author: Knock India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकरनगर स्थित दुर्गा मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ बैठकर भोजन किया तथा स्वयं लोगों को भोजन परोसकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संविधान का निर्माण करने का गौरव बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह संविधान देश के 140 करोड़ नागरिकों को…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक में उनकी 21 फीट ऊंची पंचधातु से निर्मित भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के नेतृत्व और उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाया है। उनके विचार आज भी…
न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन अपना पांचवां मैच खेलने उतरेंगी। दोनों टीमों पर दबाव CSK ने अब तक 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। वहीं KKR का प्रदर्शन भी कमजोर रहा है। टीम को 4 में से 3 मुकाबलों में हार मिली है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया…
CG NEWS : रायपुर : रायपुर में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में एक स्कूटी सवार युवक भी इसकी चपेट में आकर चोटिल हो गया। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। CG NEWS : यह घटना 5 अप्रैल की शाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स के सामने हुई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़िता पूर्णिमा के अनुसार, वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं, तभी तेज…
न्यूज़ डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर देश को एक बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात दी। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। अब 6 घंटे का सफर घटकर 2.5 घंटे करीब 213 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रा समय में भारी कमी आएगी। पहले जहां दिल्ली से देहरादून पहुंचने में लगभग 6 घंटे लगते थे, वहीं अब यह दूरी महज ढाई घंटे में पूरी की जा…
CG NEWS : जशपुर : जशपुर जिले के बगीचा और सन्ना क्षेत्र में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ग्रामीणों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। ‘Hedgexfund’ नामक नेटवर्क कंपनी के नाम पर लोगों को निवेश के लिए लालच दिया गया और लाखों रुपये की ठगी की गई। CG NEWS : मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। CG NEWS : जानकारी के अनुसार, पीड़िता उर्मिला बाई…
Samrat Chaudhary : पटना : पटना में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और एनडीए की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। उनका शपथग्रहण 15 अप्रैल को लोकभवन में होगा। Samrat Chaudhary : इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब नई सरकार राज्य का काम संभालेगी और उन्हें उनका पूरा सहयोग…
न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। BJP नेता का कांग्रेस पर हमला सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे हैं और फिर भाजपा को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। कांग्रेस का तीखा पलटवार भाजपा के इस बयान पर…
CG Accident News:मुंगेली : मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कार और बाइक की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा जिला पंचायत धरमपुरा के पास हुआ। CG Accident News:जानकारी के अनुसार, जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे तीन युवक बाइक पर सवार थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आर्यन निर्मलकर और शुभम निर्मलकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। CG Accident…