कवर्धा। जिले की पुलिस ने देह व्यापार के गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं गांव में ही रहकर देह व्यापार कर रही थी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कवर्धा जिले के भिंभौरी गांव की है। यहां रहने वाली दो महिलाएं गांव में ही देह व्यापार का गोरख धंधा चला रही थी। महिलाओं की हरकत से परेशान ग्रामीणों ने लोहारा पुलिस में इस बात की शिकायत की। ग्रामीणों…
Author: Knock India
रायपुर। आम आदमी पार्टी ने शिवचरण गोयल और सुशील सिंह को झारखंड का प्रभारी और सह-प्रभारी तथा मुकेश अहलावत को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
कोण्डागांव। इंदौर की सोनम के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन हम आपको धमतरी की सोनम के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सोनम ने अपने प्रेमी के हाथों अपने पति को मरवा दिया. लेकिन इस मोबाइल युग में डिजीटल फुटप्रिंट को मिल ही जाता है, लिहाजा पुलिस को पति को मरवाने वाली महिला और उसके प्रेमी को धरदबोचने में ज्यादा दिन नहीं लगे.पुलिस के अनुसार, 30 जून को ग्राम मगेदा के जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना माकड़ी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई. शव के पास से मिली अस्पताल पर्ची से…
मुंगेली. छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही कुछ शिक्षकों के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के मामले सामने आने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला मुंगेली जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपुरी में सामने आया, जहां प्रधानपाठक सतनाम दास दो दिन पहले शराब के नशे में स्कूल पहुंचे. इस दौरान प्रधानपाठक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. सूचना पर बीईओ प्रतिभार मंडलोई मौके पर पहुंची थी. अब इस मामले में एक्शन लेते हुए सतनाम दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, 10 जुलाई को शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपूरी में टल्ली टीचर…
रायगढ़। जिले के लैलूंगा में आज एक भीषण बस हादसा हो गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस तोलमा से रायगढ़ की ओर जा रही थी, तभी मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच अचानक सड़क से फिसलकर खेत में पलट गई। इस दौरान बस में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए, जिन्हें मौके पर मौजुद ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां 9…
बस्तर। पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश में 45 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतंत्र पर भरोसा दिखाया है। जिस पर सीएम साय ने कहा, बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं… लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। सुकमा जिले में 1 करोड़ 18 लाख रुपए के 23 इनामी नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है, इन्हें मिलाकर पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतंत्र पर भरोसा दिखाया है। ये सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं है, ये उस विश्वास की जीत है जो हमारी सरकार ने नियद नेल्ला नार जैसी…
रायपुर। नेशनल गोट-डे के अवसर पर आज आरंग विकासखंड में ग्राम बकतरा में आयोजित कार्याशाला में क कलेक्टर डॉ गौरव सिंह शामिल हुए। यह कार्यशाला बकरी पालक किसानों पशु सखियों का तकनीकी सलाह प्रदान करने के लिए आयोजित की गई थी। इसका आयोजन दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय और केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान द्वारा पशुधन विकास विभाग के सहयोग से आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम बकतरा को पशु पालन के क्षेत्र में हब के रूप में विकसित किया जा सकता है। जिससे यहां गाय पालन, बकरी पालन तथा अन्य पशु-पशुओं के पालन में अच्छी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में छोटे व्यापारियों को अपना व्यवसाय आसानी से करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार छोटे व्यापारियों के 10 साल से अधिक लंबित पुराने मामलों में 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियों को खत्म करने जा रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत जीएसटी प्रावधानों में भी कई संशोधन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक और छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान संशोधन विधेयक 2025 के प्रारूप का अनुमोदन कर दिया गया है। इन…
Ghirghosa. घिरघोसा। बाबा प्रियादास जी की पावन नगरी घिरघोसा में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने माध्यमिक शाला के नवीन भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को नई सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने बाबा प्रियादास जी के दरबार में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और ग्रामवासियों के साथ मिलकर नए भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। 22 लाख की लागत से हुआ निर्माण करीब 22 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह नया भवन अब क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा। इस भवन से न केवल विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शिक्षा के प्रति…
Mahasamund. महासमुंद। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद के निर्देश पर विधानसभा खल्लारी 41 के बूथ लेवल अधिकारी एवं बी एल ओ सुपरवायजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को जनपद सभागार बागबाहरा मे 50-50 के बैच मे प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रखा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उमेश कुमार साहू, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नितिन ठाकुर ने बूथ लेवल ऑफिसर को प्रशिक्षण की गतिविधियों को अच्छे से समझने एवं आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण के समय त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने के लिए कार्य करने को कहा। मास्टर ट्रैनर्स द्वारा…