कोरबा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा पाली थाना क्षेत्र के बांधाखर नाउमुड़ा के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, चारों युवक-युवतियां एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी बांधाखर नाउमुड़ा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फ़िलहाल, पुलिस वाहन चालक की पतासाजी करने में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




