छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में निवास करने वाली जनजातियों पर विशेष शोध और अनुसंधान की राह खुल गई है। राज्य की जनजातियों की गौरवशाली परंपरा, उनकी संस्कृति और उनके आर्थिक-समाजिक ताने-बाने को लेकर अब विद्यार्थी उच्च स्तरीय शोध कर पाएंगे। राज्य के गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय और ट्रायबल रिसर्च एण्ड नॉलेज सेंटर नई दिल्ली के बीच इसके लिए महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। टीआरकेसी विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भारतीय जनजातियों के बारे में शोध कार्याें के लिए महत्वपूर्ण संस्था है। विश्वविद्यालय के ओर से इस एमओयू पर कुलसचिव प्रो. अभय एस रणदिवे और टीआरकेसी की ओर से छतीसगढ़…
Author: Knock India
जगदलपुर: रिटायरमेंट के बाद बुढ़ापे का सहारा बनने वाली जमा पूंजी भी ठगों के निशाने पर आ गई है. बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम भिरलिंगा में एक रिटायर कर्मचारी से जमीन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, लालबाग निवासी 64 वर्षीय हरिनंदन सिंह नौकरी से रिटायर होने से पहले जमीन की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात बोरपदर निवासी बैधनाथ ठाकुर से हुई. उसने उन्हें बताया कि बयागुड़ा टोल नाका के पास तीन एकड़ नजूल जमीन बिक्री के लिए उपलब्ध है. सौदा तय होने के बाद हरिनंदन सिंह ने…
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म को विनियमित करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। सूत्रों ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग विधेयक ऑनलाइन मनी गेमिंग और उसके विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाता है। दोनों अपराधों के लिए जेल की सजा और जुर्माने का प्रावधान करता है। इस विधेयक के तहत निगरानी और जवाबदेही के लिए वैधानिक नियामक प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव है। सूत्र ने बताया कि यह विधेयक बुधवार को संसद में पेश किए जाने की संभावना है। ऑनलाइन गेमिंग विधेयक बैंकों, वित्तीय संस्थानों को ऑनलाइन मनी गेम्स से संबंधित धन के प्रसंस्करण और…
बिलासपुर: न्यायधानी के रायपुर रोड स्थित एक ढाबा में बीती रात शराब पीने से मना करने पर युवकों ने मिलकर ढाबा संचालक की पिटाई कर दी. यह घटना श्री गुरुनानक फैमिली की है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें असमाजिक तत्वों द्वारा गुंडागर्दी करते देखा जा सकता है. घटना की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को असामाजिक तत्व अंकित तिवारी अपने साथियों के साथ ढाबे में शराब पीने पहुंचा था. वेटर द्वारा शराब पीने से मना करने पर वह नाराज हो गया. इसके…
गरियाबंद. पुलिस ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्रीपारा में युवक जयलाल की लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा किया है. सोमवार को घर के बरामदे में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. डीएसपी और टीआई ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था. पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने और गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ. युवक का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका मामा चंद्राकुमार नायक ही निकला. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बता दें कि 18 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्रीपारा के…
बलौदाबाजार। सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रामीण एवं पंचायत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रहने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उप अभियंता राम प्रसाद जोशी को अवैतनिक करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रधानमंत्री आवास की प्रगति,मनरेगा योजना में जल संचयन के कार्य,एनआरएलएम में आरएफ व सीएफएफ एवं संतृप्तता तक समूह गठन, एसबीएम अंतगर्त एफएसटीपी प्लास्टिक वेस्ट मैनजेमेंट एवं ओडीएफ की स्थायित्व बनाये रखने के साथ ही अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रगति की गहन समीक्षा किया गया। सभी संबधित…
रायपुर। मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम साय ने कहा,सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं। सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं। राज्यपाल डेका ने दिलाई मंत्रियों को शपथ राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा श्री राजेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी समर्पित निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ जनसेवा के लिए पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और प्रतिबद्धता के बल पर जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज से राजधानी रायपुर स्थित शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर में पदोन्नत प्राचार्यों के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग की शुरुआत हो गई है। इस प्रक्रिया में कुल 845 नव पदोन्नत प्राचार्य शामिल होंगे। संचालक लोक शिक्षण श्री ऋतुराज रघुवंशी और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति और मार्गदर्शन में काउंसिलिंग 20 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में…
बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट बुनकरों, हस्तशिल्पियों, माटी शिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे कोसा और काटन की साड़ियां, बेडशीट, ड्रेस मटेरियल, सूट, कॉटन बैग, कोसा शाल, जैकेट, बेलमेटल, काष्ठ-बॉस शिल्प, लौहशिल्प सामग्रियों को खरीदने के लिए प्रतिदिन लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। हस्तशिल्प और सजावटी सामग्रियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी है। घरों सजावट के लिए लोग इन्हें खरीद रहे हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि ग्रामोद्योग की यह प्रदर्शनी 7 अगस्त राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर शुरू हुई थी, जो 31…