बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं ट्रक की चपेट में आ गईं. हादसे में स्कूटी सवार एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं अपने विद्यालय करमडीहा स्कूल के लिए स्कूटी से निकली थीं. इसी दौरान मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि एक शिक्षिका ने मौके पर ही दम…
Author: Knock India
रायपुर; सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सेवा और समर्पण की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के हितग्राहियों को जनसंपर्क निधि से सहायता राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के 84 लाभार्थियों को कुल 5 लाख रुपये की राशि का वितरण किया गया। जनता की समस्याओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने वाले अग्रवाल ने यह राशि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, भजन मंडलियों, खिलाड़ियों और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद हेतु जारी की है। इसमें संस्थाओं को आवश्यक सामग्री जुटाने, मंडलियों को वाद्य यंत्र खरीदने, मेधावी…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हुगली पहुंचे, जहां उन्होंने हुगली नदी के तट पर समय बिताया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नाव में बैठकर फोटोग्राफी भी की और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में गंगा के महत्व को बताते हुए कहा कि हर बंगाली के दिल में गंगा का विशेष स्थान है और यह बंगाल की आत्मा में बहती है। उन्होंने इसे सभ्यता की शाश्वत चेतना का प्रतीक बताते हुए मां गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। तस्वीरों में प्रधानमंत्री नाव पर कैमरा लिए…
MP News: मध्य प्रदेश में लगातार बाल विवाह के खिलाफ लगातार मुहिम जारी है. महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है. इसके साथ ही इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश भी जारी है. इंदौर में ऐसी एक शादी को रुकवाया गया. इसमें भाई की शादी के लिए नाबालिग बहन का विवाह 42 साल के शख्स से कराया जा रहा था. क्या है पूरा मामला? महिला एवं बाल विकास विभाग को हेल्पलाइन नंबर पर इंदौर जिले के राऊ क्षेत्र के रंगवासा गांव में बाल विवाह की सूचना मिली. प्रशासनिक टीम मौके पर…
MP News: भोपाल और इंदौर मेट्रो में सुविधा का विस्तार होने जा रहा है. फेयर कलेक्शन को अपग्रेड किया जा रहा है. दोनों शहरों में 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम को लागू किया जा रहा है. इसके साथ ही यात्रियों को टिकट और वॉलेट रिचार्ज करने पर छूट मिलेगी. अब तक मैन्युअली किराया वसूला जाता था, जिसे आने वाले दिनों में ऑनलाइन वसूल किया जाएगा.
रायपुर। रवि भवन में आज गोल बाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी की टीम के साथ उपस्थिति में “संवाद से समाधान” अंतर्गत व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर व्यापारी संघ पदाधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बैठक में भवन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से परिसर में चारों ओर CCTV कैमरे लगाने एवं अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से वाहनों…
CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए राज्य सरकार ने सख्त कानून लागू कर दिया है। “लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम-2026” को विधानसभा से पारित होने और राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद राजपत्र में प्रकाशित कर प्रभावी कर दिया गया है। CG NEWS : इस नए कानून का उद्देश्य नकल, पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली अन्य गड़बड़ियों पर पूरी तरह लगाम लगाना है। यह नियम Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) समेत चयन मंडल और राज्य के विभिन्न बोर्ड, निगम और प्राधिकरणों द्वारा…
न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार तीखा होता जा रहा है और आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 24 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लू चलने की आशंका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद भी तापमान…
न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने 206 रन का बड़ा लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। कोहली-पडीक्कल की विस्फोटक पारियां लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर अपनी 66वीं IPL फिफ्टी पूरी की और 81 रन बनाए। वहीं देवदत्त पडीक्कल ने ताबड़तोड़ अंदाज में 20 गेंदों पर 55 रन की पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। दोनों…
न्यूज़ डेस्क : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। केंद्रीय बैंक के मुताबिक बैंक की कार्यप्रणाली ग्राहकों के हित में नहीं थी और इसमें लगातार नियामकीय कमियां पाई जा रही थीं। ग्राहकों का पैसा सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहीं RBI ने स्पष्ट किया है कि बैंक के पास पर्याप्त नकदी मौजूद है, जिससे सभी ग्राहकों की जमा राशि वापस की जा सकेगी। यानी खाताधारकों के पैसे डूबने का कोई खतरा नहीं है। यह कदम ग्राहकों के हितों की सुरक्षा को…