मन की बात’ से राष्ट्रीय क्षितिज तक का सफर- प्रायः सभी प्रकृति प्रेमियों का मानना है कि प्रकृति कभी भी अपना ऋण नहीं भूलती। यदि मनुष्य पूरी ईमानदारी से उसके संरक्षण की ओर एक कदम बढ़ाता है, तो प्रकृति उसे अपनी भव्यता से कई गुना वापस लौटाती है। छत्तीसगढ़ की पावन धरा, जो सदियों से अपनी नैसर्गिक संपदा और सघन वन क्षेत्रों के लिए विख्यात रही है, आज वन्यजीव संरक्षण के एक नए स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य (लगभग 245 वर्ग किमी) में काले हिरणों (ब्लैकबक) का सफलतापूर्वक पुनरुद्धार…
Author: Knock India
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र तथा इस संबंध में पारित शासकीय संकल्प के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज विधानसभा में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सुश्री अनुष्का ने मुख्यमंत्री को नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर विशेष सत्र आयोजित करना एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है। अनुष्का ने बताया कि वे आज विधानसभा की ऐतिहासिक कार्यवाही को सुनने विशेष रूप से पहुंची थीं और इस अनुभव…
रायपुर: प्रदेशभर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सुशासन तिहार 2026 आज यानी शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है. इस अभियान के तहत 10 जून तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने के बाद समाधान किया जाएगा. अभियान के दौरान मुख्यमंत्री साय का हेलिकॉप्टर कहीं भी उतर सकता है. वह स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन शिकायतों का समयबद्ध…
इस घटना ने सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Odisha News : क्योंझर। ओडिशा के क्योंझर जिले से इंसानियत और व्यवस्था दोनों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गरीब भाई अपनी मृत बहन के बैंक खाते में जमा 20 हजार रुपये निकालने के लिए इतना मजबूर हो गया कि वह बहन का कंकाल कंधे पर उठाकर बैंक पहुंच गया। इस घटना ने सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पटना ब्लॉक के डियानाली गांव निवासी जीतू मुंडा की बहन कलरा मुंडा का करीब दो महीने पहले निधन हो चुका था। परिवार…
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग अंतर्गत अंबिकापुर जिले से एक शर्मनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो आदिवासी नाबालिग बच्चियों को सामूहिक दरिंदगी का शिकार बनाया गया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है और स्थानीय ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। खुशियों के बीच मातम: घर लौटते वक्त हुई दरिंदगी जानकारी के मुताबिक, दोनों पीड़ित बच्चियाँ अपने घर के पास ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात में जब वे समारोह से वापस अपने घर की ओर पैदल…
न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आधुनिक दौर में जहां शादियों में लग्जरी कारों और भव्य सजावट का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं गरियाबंद के एक युवक ने अपनी शादी को पारंपरिक अंदाज में यादगार बना दिया। युवक ने बैलगाड़ी पर बारात निकालकर न सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का संदेश भी दिया। बैलगाड़ी पर निकली पारंपरिक बारात यह अनोखी बारात कपसीडीह से मुड़तराई तक निकाली गई। खास बात यह रही कि बारात में आधुनिक वाहनों की…
न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने अब राहत भरी खबर दी है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजनांदगांव और बिलासपुर सबसे गर्म मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजनांदगांव और बिलासपुर प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल…
न्यूज़ डेस्क : ईरान और अमेरिका के बीच घोषित सीजफायर के बाद भी हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत एक बार फिर मुश्किल दौर में पहुंच गई है। हालिया घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि मध्य पूर्व में शांति की राह अभी आसान नहीं है। परमाणु कार्यक्रम पर नहीं झुक रहा ईरान सूत्रों के मुताबिक ईरान ने अमेरिका के सामने तीन चरणों वाला नया प्रस्ताव रखा था, लेकिन बातचीत का सबसे बड़ा विवाद संवर्धित यूरेनियम और परमाणु कार्यक्रम को लेकर सामने आया। ईरान…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह 142 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। इस चरण में कई हाईप्रोफाइल सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर विधानसभा सीट की हो रही है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। भवानीपुर में प्रतिष्ठा की लड़ाई भवानीपुर सीट को इस चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक रणक्षेत्र माना जा रहा है। यह ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट रही है, लेकिन भाजपा ने यहां सुवेंदु अधिकारी को उतारकर मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है। सुवेंदु वही नेता…