रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपने विदेश दौरे को लेकर कहा, आज जापान एवं दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना हो रहा हूं।स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में शुभकामनाएं देने पहुँचे मेरे सम्माननीय सहयोगी कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम , टंकराम वर्मा , गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं विधायक पुरंदर मिश्रा का हृदय से आभार। छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के साथ तेजी से औद्योगिक विकास व निवेश का केंद्र बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सबके स्नेह और मंगलकामनाओं से यह प्रवास निश्चित ही प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में नए अवसरों…
Author: Knock India
अंबागढ़। केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव के साथ ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैै। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़कर आज जिले की ग्रामीण महिलाओं ने स्वावलंबन की नित नई मिसाल पेश कर रही है। जिसकी एक बानगी ओटेबाधा की श्रीमती गायत्री यादव के रूप में देखने को मिली। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के जय माँ रानी दुर्गावती समूह ओटेबांधा की गायत्री यादव समूह से जुडऩे के साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त होने एवं नवाचार की उनकी सोच ने उन्हें ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें उनके पति…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग मनोज कुमार पिंगुआ एवं जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में संकल्प उत्कल घासी घासिया महिला समाज, रायपुर की अध्यक्ष वीणा शेन्द्रे एवं समाज के अन्य सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।
रायपुर। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनांओ का लाभ अब सुदूर वनांचल, दुर्गम, पहाड़ी क्षेत्रों और समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुुल्य बसाहटों तक पहुँच रही हैं। जिसकी बानगी कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला के वनांचल ग्राम कोयलारी, ग्राम पंचायत चेन्द्रादादर के निवासी सुध्धू बैगा (पिता महरू बैगा) में देखने को मिलती है, जो विशेष पिछड़ी जनजाति ’बैगा’ समुदाय से आते हैं। सुध्धू बैगा अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में निवास करते थे। सुध्धू बैगा मजदूरी कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते है, उनके लिए अपना घर बनाना…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (गुरुवार, 21 अगस्त 2025) दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 08:20 बजे रायपुर स्थित सीएम हाउस, सिविल लाइन से प्रस्थान करेंगे और 08:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर का कार्यक्रम रिजर्व रखा गया है। इस दौरान वे दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, आगे का विस्तृत दौरा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और केंद्र से समन्वय से जुड़ा हुआ है। माना जा…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सौजन्य भेंट की। श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनके प्रस्तावित जापान एवं दक्षिण कोरिया प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीव्र औद्योगिक विकास हो रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। राज्य आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ एक पसंदीदा राज्य के रूप…
लुण्ड्रा। लुण्ड्रा विकासखंड के ग्रामीणों को लंबे समय से झेल रही लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्याओं से अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक प्रबोध मिंज की मांग पर क्षेत्र में विद्युत विस्तार कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति के बाद लुण्ड्रा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी तथा उपभोक्ताओं को स्थायी समाधान मिलेगा। स्वीकृति के अनुसार ककनी में 10 किलोमीटर 33 केवी लाइन और 9 किलोमीटर 11 केवी लाइन का विस्तार किया जाएगा। इसी तरह तुरियाबीरा में 10 किलोमीटर 33 केवी और 7…
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी में आज ज्ञान, इतिहास और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के छठवें दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने ‘खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान प्रतियोगिता‘ में हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से जुड़े सवालों के सही जवाब देकर पुरस्कार जीते। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष, पुष्प, राष्ट्रीय उद्यान, जशपुर जिले के जलप्रपात, सरगुजा के खनिज, महासमुंद के सिरपुर की प्राचीन कला शैली और…
रायपुर। ग्रामीण बृजमोहन खैरवार का वैसे तो खुद का अपना एक घर था, लेकिन उस घर में सुकून कम परेशानी ज्यादा थी। बृजमोहन को लगता था कि उसकी जिंदगी बस खेती-किसानी के कार्यों में उलझ कर गुजर जाएगी, पक्के मकान के लिए कभी पैसा नहीं जोड़ पाएगा। बृजमोहन की जिंदगी के कई साल ऐसे ही गुजर गए… पक्के मकान का सपना सपना ही बनकर रह गया। अपनी झोपड़ी को पक्का करने की चर्चा पत्नी और बच्चों से कई बार होती थी, लेकिन बात पैसों पर आकर अटक जाती थी और पक्के मकान का सपना पल भर में धराशायी हो जाता…
Khokhara खोखरा:अहमदाबाद के खोखरा स्थित सेवेंथ डे स्कूल के बाहर मंगलवार को कक्षा 10 के एक छात्र की उसके कक्षा 8 में पढ़ने वाले जूनियर छात्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी। कथित तौर पर दोनों के बीच झड़प एक मामूली कहासुनी को लेकर शुरू हुई, लेकिन तब बढ़ गई जब आरोपी ने स्कूल के बाहर पीड़ित को चाकू मार दिया। https://twitter.com/ANI/status/1958060272591020441 घायल छात्र को इलाज के लिए मणिनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद, सिंधी समुदाय के लोग स्कूल के बाहर और परिसर में जमा हो गए और आस-पास खड़ी…