Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (गुरुवार, 21 अगस्त 2025) दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 08:20 बजे रायपुर स्थित सीएम हाउस, सिविल लाइन से प्रस्थान करेंगे और 08:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दिनभर का कार्यक्रम रिजर्व रखा गया है। इस दौरान वे दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, आगे का विस्तृत दौरा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और केंद्र से समन्वय से जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान वे केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु:
08:20 बजे – सीएम हाउस, रायपुर से प्रस्थान
08:40 बजे – स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर आगमन
09:15 बजे – इंडिगो फ्लाइट (6E-2191) से दिल्ली के लिए रवाना
11:10 बजे – इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली आगमन
11:30 बजे – एयरपोर्ट से प्रस्थान
12:00 बजे – छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली आगमन
दिनभर का कार्यक्रम रिजर्व रहेगा
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




