Author: Knock India

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्षों की विकास यात्रा में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। जहां राजधानी रायपुर पहले से ही देश के प्रमुख शहरों से वायु मार्ग से जुड़ा था, वहीं अब बस्तर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे शहर भी विमान सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। विशेषकर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में एयरपोर्ट और नियमित यात्री उड़ानों की सुविधा से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी हवाई अड्डा का ऐतिहासिक महत्व है। इसका निर्माण वर्ष 1939 में ब्रिटिश शासनकाल में किया गया था और इसे उस समय ‘‘जहाज भाटा’’ नाम…

Read More

New Delhi. नई दिल्ली। संसद के बालयोगी सभागार में भारत के शहरों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ रविवार को नई दिल्ली में एक अभूतपूर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,टी वी मुक्त भारत अभियान,सांसद खेलों महोत्सव कार्यक्रम, बालक संस्कृति सफ़र तथा सांसद क्षेत्र में सक्रियता के नवाचार पूर्ण विचारों सहित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में शहरी क्षेत्र की विकास योजनाओं सहित सांसदों द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों पर चर्चा की गई। रायपुर के सांसद और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के मॉडरेशन में में आयोजित इस सत्र में असम, बिहार, गुजरात,…

Read More

Raigarh. रायगढ़। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में भुलिया समाज द्वारा आयोजित नुआखाई भेंटघाट कार्यक्रम में शामिल होकर समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक गरिमा को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति प्रेरणा का वातावरण बना। कार्यक्रम के दौरान ओपी चौधरी ने कहा कि भुलिया समाज ने अपनी मेहनत और हुनर से बुनाई की कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने समाज की सरलता, सच्चाई और निष्कपट स्वभाव की विशेष सराहना की और कहा कि यही गुण समाज…

Read More

Rajnandgaon. राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में 12 करोड़ 5 लाख 92 हजार 500 रूपए की लागत के सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में सीटी स्कैन मशीन लगने से जनसामान्य के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। इस मशीन से मरीजों को त्वरित एवं सटीक जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित रायपुर की पहली महिला विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रजनी ताई उपासने के योगदानों का पुण्य स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, संतोष शर्मा, जगदीश उपासने सहित परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने जिस साहस और धैर्य का परिचय दिया, वह प्रेरणादायी…

Read More

रायपुर. पुरानी बस्ती में गिरफ्तार फर्जी पुलिसकर्मी आशीष घोष से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उसने क्राइम ब्रांच से लेकर थानों, ट्रैफिक, एमटीओ में कई सिपाही, हवलदार और एएसआई की पोस्टिंग कराई है. पोस्टिंग के बदले उनसे हर माह पैसा लेता रहा. उसे किसी माह पैसा नहीं मिलता है तो वह गाली-गलौज करता. इतना ही नहीं एसएसपी, एडिशनल एसपी या किसी नेता को बोलकर उनके स्टाफ को हटवा देता. उसने कई लोगों के साथ ऐसा किया है. उसने पुलिस के एमटीओ में कई लोगों को पदस्थ किया है. उनसे गाड़ी व पेट्रोल तक लेता रहा. पिछले 10 साल में रायपुर में…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल को आमने-सामने बैठाकर शुक्रवार को गहन पूछताछ की. दोनों ने कबूल किया कि रायपुर के अलावा पुणे, मुंबई और गोवा में टेक्नो पार्टी और ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया जाता था. नव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां रातभर चलने वाली इन पार्टियों में शामिल होते थे. दोनों ने रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस की जानकारी दी, जहां ये…

Read More

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का फैसला लिया है। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के अफसरों ने नक्सल ऑपरेशन तेज कर दी है। हिड़मा समेत 43 नक्सली मोस्ट वांटेड की लिस्ट में हैं। नक्सलियों के खिलाफ AI तकनीकी का इस्तेमाल कर ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नक्सल प्रभावित राज्यों के अधिकारियों को अभियान के दौरान एक दूसरे को गोपनीय सूचना दी जाएगी। एनकाउंटर के दौरान बॉर्डर पर दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरने और उनको ढेर करने को कहा गया है। केंद्रीय अधिकारियों ने…

Read More

रायपुर। विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ जी के अंतिम दर्शन कर उनकी दिवंगत देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्राफ जी ने संघ को प्रदेश में सशक्त एवं मजबूत बनाने में अमूल्य योगदान दिया है, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी उनके कार्य को आगे बढ़ायें। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गणेश भगवान की झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी अनुभागों में धमतरी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “गणेश विसर्जन का पर्व श्रद्धा,भक्ति और उत्साह का प्रतीक है। सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वे इसे शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएँ तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। पुलिस हर परिस्थिति पर नज़र रखे हुए है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है।” ■ पुलिस की तैयारी-: ◆ सभी अनुभागों में पर्याप्त…

Read More