Rajnandgaon. राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में 12 करोड़ 5 लाख 92 हजार 500 रूपए की लागत के सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में सीटी स्कैन मशीन लगने से जनसामान्य के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। इस मशीन से मरीजों को त्वरित एवं सटीक जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए मॉडल का अवलोकन किया। जिसमें तुरंत ओपीडी के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही सीटी स्कैन मशीन, एक्स-रे मशीन, सोनोग्राफी मशीन, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं अन्य विभाग द्वारा रूचिकर मॉडल के माध्यम से नागरिकों को जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष सीजीएमएससी दीपक मस्के, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत किरण साहू, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, पार्षद कुलेश्वर धु्रव, पुखराज बाफना, भावेश बैद, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शाण्डिल्य, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. पंकज लुका, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज अस्पताल डॉ. अतुल देशकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टर्स एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
CRIMEMarch 19, 2026पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय लुटेरों को अरेस्ट किया, चार शातिर महिलाएं भी शामिल, मचा हड़कंप
RaipurMarch 19, 2026राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन
छत्तीसगढ़March 19, 2026अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द, छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों को झटका
छत्तीसगढ़March 19, 2026पेट्रोल पंप सील, संपत्ति कर जमा नहीं करने पर हुई कार्रवाई




