रायपुर। भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य के नगरीय निकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है कि इस बार सर्वेक्षण में शामिल 169 शहरों में से 115 शहरों ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है। स्वच्छता के इस राष्ट्रीय मूल्यांकन में देशभर के 4,566 शहरों के बीच छत्तीसगढ़ के 25 शहर टॉप-100 में शामिल हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी छलांग है, जब केवल 16 शहर टॉप-100 में आ पाए थे। राज्य के 62 नगरीय निकायों ने गारबेज-फ्री सिटी स्टार…
Author: Knock India
रायपुर, 29 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद चलाकुडी से श्री बेनी बेहनन, कोट्टायम से श्री के. फ्रांसिस जॉर्ज, कोल्लम से श्री एन. के. प्रेमचंद्रन, कोरापुट से श्री सप्तगिरि उल्का, और केरल विधानसभा सदस्य श्रीमती रोजी एम. जॉन शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय और समरसता में विश्वास रखने वाला प्रदेश है, जहाँ सभी धर्मों के लोग…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान“ के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी केतकी बाई पटेल आज “लखपति दीदी“ के नाम से जानी जाती हैं। जनपद पंचायत दुर्ग के आमटी ग्राम की निवासी और प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष केतकी दीदी ने सब्जी उत्पादन और विक्रय से अपनी मेहनत और निश्चय के बल पर आर्थिक समृद्धि हासिल की है। शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा, फिर समूह से उनको सहारा मिला। समूह से जुड़ने से पहले दीदी के पास संसाधनों की कमी थी। सब्जी उत्पादन की इच्छा होते हुए भी आर्थिक तंगी के कारण वे इसे बड़े स्तर पर नहीं कर पा रही…
बालोद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में बालोद जिले में किसानों के जीवन में एक नया परिवर्तन देखने को मिल रहा है, यह परिवर्तन कृषि कार्य में नवीन तकनीकों के प्रयोग से आया है। जिले में कृषि कार्य में नवीन तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसान कम लागत और कम समय में बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं और वे समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह बदलाव न केवल किसानों की मेहनत को आसान बना रहा है, बल्कि उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास भी ला रहा है। बालोद…
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 जुलाई को सवेरे 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगी। CM विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन महादेव की तारीफ की CM विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन महादेव की तारीफ की है। ऑपरेशन महादेव में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।सेना के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं। मैं हमारे सुरक्षाबलों के शौर्य को नमन करता हूँ। “ऑपरेशन महादेव” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन महादेव की तारीफ की है। ऑपरेशन महादेव में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।सेना के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं। मैं हमारे सुरक्षाबलों के शौर्य को नमन करता हूँ। “ऑपरेशन महादेव” यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प का सशक्त परिणाम है और यह आतंक के विरुद्ध भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया है । सेना का यह ऑपरेशन मात्र एक कार्रवाई नहीं यह संदेश है उन सभी दुश्मनों को, जो भारत की…
दुर्ग। धमधा तहसील के ग्राम पेंड्री में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव में दहशत फैला दी है। किसान जगदीश साहू के खेत में अचानक जमीन धंस गई, जिससे खेत के बीचोंबीच करीब 20 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। घटना की जानकारी जैसे ही अन्य ग्रामीणों को लगी मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होना शुरु हो गई। इस घटना वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, किसान जगदीश रोज की तरह अपनी फसल देखने खेत गया था। खेत के एक हिस्से…
Entertainment मनोरंजन: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुचर्चित जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। विजय की आगामी एक्शन ड्रामा किंगडम 31 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है, और रश्मिका के एक्स पर एक भावुक पोस्ट ने प्रशंसकों को उनकी केमिस्ट्री पर फिर से मोहित कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए, रश्मिका ने लिखा, “मैं अब 31 तारीख का इंतज़ार नहीं कर सकती! हम @TheDeverakonda का जलवा देख सकते हैं। आप तीनों प्रतिभाशाली हैं!! मैं यह देखने के लिए बहुत उत्सुक हूँ कि आप लोगों ने साथ मिलकर क्या बनाया है.. @gowtam19 @anirudhofficial इंतज़ार नहीं कर सकती!!!!!! #KingdomOnJuly31st…
Business बिजनेस: बीते सप्ताह सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीददारों के बीच हलचल मच गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर घरेलू बाजार तक, हर स्तर पर गोल्ड रेट्स में बड़ी गिरावट देखी गई है। यह गिरावट न सिर्फ ट्रेडर्स के लिए, बल्कि आम ग्राहकों के लिए भी अहम मानी जा रही है। MCX पर 1500 रुपये से ज्यादा की गिरावट MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत सोमवार, 22 जुलाई को 99,328 रुपये थी, जो गिरकर 97,806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। यानी, सप्ताहभर में सोना 1,522 रुपये…
दिल्ली। भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता करने के लिए अभी और बातचीत की आवश्यकता है। अमेरिकी प्रशासन की ओर से यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निर्धारित की गई रेसिप्रोकल टैरिफ छूट की समय सीमा एक अगस्त को समाप्त हो रही है। सीएनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा कि वाशिंगटन को नई दिल्ली के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए और बातचीत की आवश्यकता है। ग्रीर ने कहा, “हम अपने भारतीय समकक्षों के साथ…